... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : June 17, 2021 2:04 PM IST
Image credits by: बच्चे की आंखें हैं छोटी-छोटी? दुकान से नहीं बल्कि घर में बनाएं नीम का काजल और आंखों को बनाए सुंदर और तेज
How to Make neem Kajal for baby in hindi : क्या आप भी अपनी बच्चों की आंखों में काजल लगाना पसंद करते हैं? हां, तो हर भारतीय घर में बच्चों की आंखों में काजल लगाने का चलन रहा है, जो सदियों से चलता आ रहा है। दरअसल इसके पीछे की वजह ये रही है काजल लगाने से बच्चा बुरी नजर से दूर रहता है और आंखों की रोशनी भी तेज होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बच्चे के काजल में अगर कुछ दूसरी चीजों को मिला दिया जाए तो ये काजल के गुणों को और बढ़ा देता है, जिससे बच्चे को ज्यादा फायदा पहुंचता है।
क्या आप बच्चों की आंखों में काजल लगाने के लिए बाहर से खरीदा काजल इस्तेमाल करती हैं। अगर ऐसा है तो जरा इस खबर को पढ़ लें। आप अपने बच्चे के लिए घर पर एक ऐसा काजल बना सकती हैं, जो बच्चों की आंखों को सुंदर और तेज बना सकता है। इस लेख में हम आपको नीम का काजल बनाने का तरीका बता रहे हैं, जो आपके बहुत काम आ सकता है। इस लेख में आपको ये भी जानने को मिलेगा कि कैसे नीम का काजल बच्चों की आंखों के लिए फायदेमंद होता है।
1-नीम का काजल बनाने के लिए आप सबसे पहले रूई की एक बत्ती बनाएं और उसपर नीम की कुछ निंबौरियों को रखकर कूट लें।
2-अब एक सरसों तेल से भरा दीया लें।
3-दीये को स्टील की प्लेट पर रखें।
4-दीये के आस-पास दो छोटी कटोरी रखें।
5-अब बत्ती को जलाएं और दीये को प्लेट से ढक दें।
6-थोड़ी देर बाद आप देखेंगी कि प्लेट के ऊपर काला-काला सुरमा आ गया होगा।
7-इसमें दो-तीन बूंद देसी घी की भी डालें।
8-अब इसे अच्छी तरह से मिला लें और एक गाढ़ा काजल तैयार कर लें। आप इसे एक हवाबंद कंटेनर में भी स्टोर कर सकती हैं।
जरनल ऑफ केमिकल एंड फार्मास्यूटिकल रिसर्च में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक, नीम का बना काजल नाइट ब्लाइंडनेस और कंजक्टिवाइटिस जैसी आंखों से जुड़ी समस्याओं के उपचार में बेहद प्रभावी है। बच्चों में ज्यादातर कंजक्टिवाइटिस जैसी परेशनी होती है और इस स्थिति में नीम से बना काजल बच्चों में होने वाली इस परेशानी को दूर कर सकता है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.