Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
बच्चे का दूसरों के साथ कैसा व्यवहार है या फिर उसकी प्रकृति कैसी है? ये बात बच्चों की परवरिश पर निर्भर करती है। बच्चों को पालना मां बाप के लिए काफी मुश्किल काम होता है लेकिन उससे भी मुश्किल है उन्हें अच्छी परवरिश प्रदान करना। कुछ पेरेंट्स अपने ही काम में हर समय व्यस्त रहते हैं और बच्चों पर ध्यान नहीं दे पाते जिस वजह से उनके बच्चे आगे चलकर बहुत ही डिप्रेसिंग नेचर के बन जाते हैं या फिर वह बिगड़ जाते हैं। कुछ पेरेंट्स को लगता है कि उनके बच्चे उनकी बातें नहीं मान रहे हैं तो ऐसा आपकी कंट्रोलिंग पेरेंटिंग या फिर उन्हें न समझ पाने के कारण हो सकता है। अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा आपसे हमेशा खुश रहे और आपके साथ उसका एक अच्छा बॉन्ड बने और वह आगे चलकर बहुत ही खुश मिजाज किस्म का बने तो आपको इन हेल्दी पेरेंटिंग टिप्स का पालन करना चाहिए।
जब बच्चों के साथ कुछ दर्दनाक होता है या वह ऐसी स्थिति से गुजरते हैं जो उनकी उम्मीद से परे थी तो उन्हें काफी जज्बाती महसूस होता है और स्थिति में वह खुद के जज्बातों पर कंट्रोल नहीं कर सकते हैं इसलिए आपको आप खुद स्ट्रेस भरी स्थिति में कैसे खुशहाल रहते हैं यह सिखाना पड़ेगा। बच्चे देखकर ज्यादा सीखते हैं इसलिए उन्हें इमोशनल कंट्रोल करना सिखाए और उनके रोल मॉडल बने।
बच्चे को शारीरिक रूप से सुरक्षित रखना तो आपकी जिम्मेदारी है ही लेकिन उसे इमोशनल रूप से सुरक्षित रखना भी हेल्थी पेरेंटिंग में आता है। इसलिए उन्हें इस बात में सुरक्षित महसूस करवाए की उनके साथ अगर कुछ भी घटित होता है तो वह आपको बिना जजमेंट का डर हुए सब कुछ सच-सच बता सके।
अगर आपका बच्चा अलग तरह से या फिर बहुत ही रुड तरह से व्यवहार करता है तो उसे डांटने या फिर मारने की बजाय उसके व्यवहार को समझने की कोशिश करें क्योंकि उनका बदला हुआ व्यवहार यह बताता है कि उन्हें किसी चीज की या फिर आपके सपोर्ट की जरूरत है।
अगर आपके बच्चे को लेकर दूसरे तरह तरह की राय देते हैं या फिर बच्चे की बात मानने से मना करते हैं तो आप को उनकी बातों पर ध्यान देने की बजाए अपने बच्चे की बात को समझना चाहिए और अगर वह सही बात कह रहा है तो उसकी बात मान लेनी चाहिए।