
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : January 4, 2023 12:48 PM IST
Homemade Cerelac : बच्चे के शरीर को स्वस्थ रखने के लिए उनके खानपान पर अधिक ध्यान देने की जरूरत होती है। 6 माह तक के शिशुओं के लिए मां का दूध ही संपूर्ण आहार होता है। लेकिन 6 माह के बाद उन्हें ठोस आहार देना चाहिए। अधिकतर माता-पिता 6 माह के बाद अपने शिशु को मार्केट का सेरेलेक देते हैं। उनका मानना होता है कि मार्केट का यह सेरेलेक उनके लिए हेल्दी होता है। लेकिन यह जरूरी नहीं है। मार्केट में मिलने वाले सेरेलक में कई ऐसी चीजें हो सकती हैं, जो आपके बच्चों के लिए हेल्दी न हों। इसके साथ ही इसमें केमिकल होने की भी संभावना हो सकती है। ऐसे में बच्चों को घर पर तैयार सेरेलेक का सेवन करें। आज हम आपको इस लेख में घर पर सेरेलेक बनाने की विधि के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं घर पर सेरेलेक कैसे बनाएं?
दाल और चावल से बना सेरेलक बच्चों के लिए काफी हेल्दी हो सकता है। इस सेरेलेक को बनाना बहुत ही आसान है। आइए जानते हैं विधि
सेरेलेक बनाने के लिए सबसे पहले सभी चीजों को एक बड़े से बर्तन में डालकर इसे अच्छी तरह से धो लें। इसके बाद एक साफ सूती कपड़े की मदद से इन्हें अच्छी चरह से सुखा लें। इसके बाद कुछ समय के लिए धूप में छोड़ दें।
जब सभी चीजें अच्छी तरह से सूख जाए, तो इसे धीमी आंच पर रोस्ट करें। ध्यान रखें कि रोस्ट करते समय लगातार इसमें करछी चलानी है। इसके बाद रूम टेम्परेचर पर इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
इसके बाद एक बार में डालकर इसे ग्राइंड करें। अच्छे से ग्राइंड करके के बाद इसे एक डिब्बे में स्टोर करके रख दें। तैयार सेरेलेक को आप करीब 3 सप्ताह तक स्टोर करके रख सकते हैं। यह आपके बच्चों के लिए काफी हेल्दी हो सकता है।
अगर आप अपने बच्चों को अनाज के साथ-साथ सब्जी का भी स्वाद देना चाहते हैं तो अनाज और सब्जी से भी सेरेलेक तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी विधि-
दलिया - 5 चम्मच
मूंगदाल - 5 चम्मच
चावल - 5 चम्मच
चुकंदर - 1 बड़े साइज का
गाजर - 1 पीस
सब्जी और अनाज का सेरेलेक बनाने के लिए सबसे पहले अनाज और सब्जियों को अच्छी तरह से धो लें। इसके बाद सभी चीजों को कुकर में डालकर हल्का सा पका लें। अब कुकर से सभी चीजों को निकालकर इसमें नमक डालें और अपने बच्चों को खिलाएं। अगर आपका बच्चा मीठा पसंद करता है, तो आप इसमें चीनी भी मिक्स करके दे सकते हैं।
घर पर तैयार सेरेलेक आपके बच्चों के लिए काफी हेल्दी साबित हो सकता है। अगर आप इन तरीकों से अपने बच्चों को सेरेलक देंगे, तो काफी लाभ होगा। इसके अलावा आप अन्य स्वाद की रेसिपी भी देख सकते हैं।