
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : January 12, 2023 1:59 PM IST
Bad Habits in Children in Hindi: ऐसा माना जाता है कि बच्चे अकेले में पैरेंट्स के सामने उतने नखरे नहीं दिखाते, जितने रिश्तेदारों के सामने दिखाते हैं। कई बार तो बच्चे सार्वजिनक जगहों पर इतनी शैतानी करते हैं, कि पैरेंट्स को शर्मिंदगी का शिकार तक होना पड़ जाता है। अब ऐसे में पैरेंट्स करें भी तो क्या? काफी पैरेंट्स इस स्थिति में या बच्चों को डांट देते हैं, या फिर पीट देते हैं। अगर आप भी उनमें से एक हैं तो, आपको बच्चों को हैंडल करने के नये तरीकों के बारे में जान लेना चाहिए।
एक्सपर्ट्स की मानें तो ज्यादातर मामलों में बच्चे रिश्तेदारों के सामने ही जानबूझकर नखरे करते हैं। ऐसा तब होता है, जब बच्चे या तो कन्फ्यूज होते हैं, या फिर उदास। जो गुस्सा बनकर निकलता है। ऐसे में पैरेंट्स को भी चाहिए कि वो डांट डपटकर या फिर मार पीटकर समझाने की बजाय उन्हें शांति के साथ समझाएं। इसके अलावा अगर बच्चे फिर भी नहीं समझ रहे हैं तो ख़ास तरीकों को आजमा सकते हैं।
बच्चे कहां जा रहे हैं, और क्या क्या करेंगे, इस बारे में जानकारी की सिर्फ एक कमी बच्चे को उसके खेल से दूर कर सकती है। इसलिए उन्हें अपने पूरे शेड्यूल की जानकारी दें। आप इस बात को सुनिश्चित कर लें कि, बाहर जाने से पहले बच्चे का पेट भरा हो।
अगर आपका बच्चा किसी चीज को देखकर गुस्सा होता है, उसे उस चीज से डिस्ट्रैक्ट करने की कोशिश करें। इसके अलावा उसका ध्यान बटाने के लिए उसे स्टोरी या चुटकुला सुना सकते हैं।
तमाम कोशिशों के बाद भी अगर आपका गुस्सा शांत ना हो तो उसे रोना बंद करने के लिए मजबूर ना करें। इसके अलावा ना ही उस पर चिल्लाएं और न ही सजा देने की धमकी दें। इससे चीजें और भी ज्यादा बदतर हो सकती हैं।
जब भी आपके बच्चे को गुस्सा आता है, वो भी इसलिए कि वो जो चाहता है वो उसे देने की अनुमति नहीं देंगे तो ये तरकीब काम आ सकती है। आप अपने बच्चे की डिसीजन पॉवर को जान सकते हैं। आप इसके अलावा उन्हें जिद्द न करने के बदले कार या स्टोर में बंद करने का ऑप्शन दे सकते हैं।
बच्चों का नखरे दिखाना स्वाभाविक है। लेकिन उसे कैसे कंट्रोल करना है ये आपके हैंडल करने के तरीके पर निर्भर करता है। अगर आप भी इन तरीकों को आजमाएंगे तो काफी हद तक बच्चों को अच्छे से हैंडल कर पाएंगे।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.