
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : December 14, 2023 1:57 PM IST
Screaming child behavior: बच्चे की परवरिश करना दुनियाभर के सबसे कठिन कामों में से एक है, जो कभी-कभी बहुत चुनौतीपूर्ण और थकान देने वाला बन जाता है। हालांकि, यह भी सच है कि यह काम जितना कठिन है उतना ही अच्छा भी लगता है। हर माता-पिता अपने बच्चे की अच्छी परवरिश करना चाहते हैं, लेकिन कई बार कुछ ऐसी गलतियां हो जाती हैं बच्चे कुछ गलत आदतें भी सीख लेते हैं। अक्सर देखा गया है कि बच्चों को बात-बात पर गुस्सा आने लगता है और वे हर छोटी बात पर चिल्लाने लग जाते हैं। अगर आपके बच्चे को भी ऐसी आदत पड़ी हुई है और आप भी इस चीज से परेशान हैं, तो हम आपको इस लेख में बचाव करने के कुछ तरीकों के बारे में बताने वाले हैं। हम पेरेंट्स के लिए कुछ ऐसे ही टिप्स लेकर आए हैं, जिनकी मदद से आप अपने बच्चे की बात-बात पर चिल्लाने की आदत छुड़ा सकते हैं।
अगर आपके बच्चे को बात-बात पर चिल्लाने की आदत है, तो आपको लिए यह जरूरी है कि आपको उसके चिल्लाने वाली बात पर उल्टा जवाब न दें। अगर बच्चा गुस्से में बात कर रहा है, तो उसे उल्टा गुस्से में बात न करे और न ही प्यार से बात करें। एक दम सामान्य स्थिति में बात करें और इग्नोर करने की कोशिश करें। इससे बच्चे को कोई रिस्पांस न मिलने पर वह चिल्लाना बंद कर देता है।
बच्चे आमतौर पर अपने पेरेंट्स को देख-देखकर ही सीखते हैं और इसलिए आप बच्चे के सामने जो भी कर रहे हैं, उसे सोच-समझकर ही करें। अगर आप बच्चे के सामने ही दूसरों से चिल्ला-चिल्ला कर बात कर रहे हैं, तो वह भी यही आदत सीख जाएगा। बच्चे के सामने हमेशा दूसरों से प्यार से बात करनी चाहिए।
बच्चे के चिल्लाने पर गुस्सा करने की बजाय यह जानना ज्यादा फायदेमंद है, कि आखिर वह किस बात से गुस्सा करे चिल्ला रहा है। बच्चा जिस कारण से भी गुस्सा कर रहा है, उसे फिर से न होने दें। हालांकि, अगर बच्चा किसी गलत चीज के लिए जिद्द या गुस्सा कर रहा है, तो उसे बाद में प्यार से समझाने की कोशिश करें
बच्चे के चिल्लाने पर उसे उल्टा जवाब देने या उसपर चिल्लाने से अच्छा है कि आप बच्चे को उस समय अच्छी बातें सिखाएं जिस समय उसका गुस्सा शांत हो। अगर आप बच्चे को समय पर नैतिक शिक्षा देंगे तो वह उन्हें ध्यान से सुनेगा और उन्हें फॉलो भी करेगा। बच्चे को सही समय पर सिखाएं कि चिल्लाने के क्या नुकसान हैं, तो वह जल्दी समझेगा।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.