डायपर रैश की वजह से रातभर रोता है आपका बच्चा? घर की इन चीजों से करें इसका इलाज

Remedies for Diaper rash : डायपर रैशेज से परेशान बच्चों की समस्या को कम करने के लिए आप कुछ आसान से नुस्खों को आजमा सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : February 27, 2024 11:31 AM IST

Remedies for Diaper rash : डायपर रैश शिशुओं और छोटे बच्चों की त्वचा पर होने वाली सबसे आम परेशानी है। इनकी वजह से  बच्चे के जननांग वाले एरिया और निचले हिस्से पर लाल-लाल रैशेज हो जाते हैं और स्किन पर पपड़ियां भी नजर आती हैं। इस तरह की परेशानी कई बच्चों को होती है, जिसकी वजह से वे रातभर परेशान होते हैं। डायपर रैश की वजह से अगर आप और आपका बच्चा काफी ज्यादा परेशान है, तो इस स्थिति में आप कुछ आसान से घरेलू नुस्खों को आजमा सकते हैं। जी हां, इन घरेलू नुस्खों की मदद से डायपर रैश को काफी हद तक कम करने में मदद मिल सकती है। आज इस लेख में हम आपको डायपर रैश कम करने का आसान सा तरीका बताएंगे। आइए जानते हैं इस बारे में-

ब्रेस्ट मिल्क से हटाएं डायपर रैशेज

अगर आप अपने शिशु को ब्रेस्टफीड करा रही हैं, तो यह मिल्क उनके लिए एक दवा की तरह कार्य करता है। ब्रेस्ट मिल्क बच्चों के शरीर को ताकत प्रदान करता है। इसका प्रयोग आप डायपर रैश को कम करने के लिए भी कर सकते हैं। जी हां, इसमें एंटी-सेप्टिक गुण होता है, जो रैशेज को कम कर सकता है। यह सबसे प्रभावी नुस्खों में से एक है। इसके लिए 1 चम्मच करीब ब्रेस्ट मिल्क लें और रैशेज से प्रभावित हिस्से पर लगाएं। कुछ देर के लिए इसे खुला छोड़ दें, इससे डायपर रैशेज कम हो सकता है।

नारियल तेल का करें इस्तेमाल

डायपर रैशेज को कम करने के लिए नारियल तेल का प्रयोग करना काफी ज्यादा प्रभावी तरीकों में से एक हो सकता है। इसमें एंटी-फंगल और रोगाणुरोधी गुण होते हैं, जो कैंडिडा जैसे बैक्टीरिया को नष्ट कर सकते हैं। इससे डायपर रैशेज की वजह से होने वाली सूजन और लालिमा को कम किया जा सकता है। इसे आप बच्चों के प्रभावित हिस्से पर लगाएं। यह रैशेज को कम कर करने में काफी हद तक असरदार है।

सेब का सिरका है प्रभावी

डायपर रैशेज को कम करने के लिए सेब के सिरके का प्रयोग कर सकते हैं। इसमें प्राकृतिक रूप से बैक्टीरिया को नष्ट करने का गुण होता है, जो रैशेज को कम कर सकता है। इसका प्रयोग करने के लिए 1 भाग सेब का सिरका लें, इसमें तीन हिस्सा करीब सेब का सिरका मिक्स कर लें। इसके बाद इसे प्रभावित हिस्से पर लगाएं। इससे रैशेज कम हो सकता है।

ऑलिव ऑयल

ऑलिव ऑयल के प्रयोग से डायपर रैशेज को कम करने में मदद मिल सकती है। यह खुलजी और सूजन को कम कर सकता है। इसमें रोगाणुरोधी गुण होते हैं। यह तेल काफी ज्यादा असरदार होता है, जो डायपर रैशेज को कम कर सकता है। इससे दर्द और सूजन काफी हद तक कम हो सकती है।

डायपर रैशेज को कम करने के लिए आप इन आसान से नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपका बच्चा काफी ज्यादा परेशान हो रहा है, तो ऐसे में एक बार डॉक्टर से सलाह लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source