Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

बेटी का चाहते हैं फ्यूचर ब्राइट तो अभी से सिखाना शुरू कर दें ये 6 बातें, मोटिवेशन से भर जाएगी लाडली

Things to say to your daughter to motivate her: अपनी बेटी को जीवन में कामयाब बनाना है तो उसे समय-समय पर कुछ ऐसी बातें बोलते रहना चाहिए जो उन्हें मोटिवेट करेंगी।

बेटी का चाहते हैं फ्यूचर ब्राइट तो अभी से सिखाना शुरू कर दें ये 6 बातें, मोटिवेशन से भर जाएगी लाडली

Written by Mukesh Sharma |Updated : October 18, 2023 5:31 PM IST

How to motivate your daughter: बेटी के भविष्य की चिंता हर पेरेंट्स को होती है, जो कि पूरी तरह से सामान्य है। हर बच्चे के जीवन में कई ऐसे मोड़ आते हैं, जो उन्हें सही रास्ते से हटाकर गलत रास्ते की ओर ले जाते हैं और ये गलत रास्ते उनके पूरे जीवन को ही बदल कर रख देते हैं। लेकिन अगर पेरेंट्स कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रख लेते हैं, तो बच्चे को सही समय पर सही राह दिखाई जा सकती है जिससे वे अपने जीवन में सक्सेस हो पाता है। यह बात भी सच है कि पेरेंट्स आजकल बेटे से ज्यादा बेटी के भविष्य को लेकर चिंतित रहते हैं। अगर आप भी उन्हीं पेरेंट्स में से एक हैं, तो आपके अपनी बेटी के भविष्य की चिंता करने की जरूरत नहीं है आप अभी से उसे अपने भविष्य को लेकर मोटिवेट कर सकते हैं। इस लेख में छह ऐसे बातें बताई गई हैं, जिन्हें पेरेंट्स अपनी बेटी को बोलकर उन्हें मोटिवेट कर सकते हैं।

1. दूसरों से बहुत अलग हो आप

अगर आप चाहते हैं कि आपकी बेटी प्रेरणा से भर जाए तो उसे यह बताना बहुत जरूरी है कि वह दूसरों से इतनी अलग क्यों है। हालांकि, सिर्फ यही बात नहीं बोलनी साथ ही उसे ये भी बताना है कि उसकी कौन सी चीजें हैं, जो उसे बाकि बच्चों से अलग बनाता हैं। उसकी अच्छी चीजों को बताएं व उसे और अच्छा करने के लिए प्रेरित करें।

2. आप में बहुत क्षमता है

एक बच्चे को यह पता होना जरूरी है कि आखिर वह कितना सक्षम है और वह क्या-क्या कर सकता है। अगर आपको लग रहा है कि आपकी बेटी का आत्मविश्वास कम हो रहा है, तो उसे मोटिवेट करना जरूरी है। अपनी बेटी के पास बैठें और उसे बताएं कि उसके अंदर कितनी क्षमता है और वह अपने जीवन में क्या-क्या कर सकती है।

Also Read

More News

3. हमें आप से बहुत उम्मीद है

जब पेरेंट्स अपने बच्चों को यह बोलते है कि उन्हें उनसे बहुत उम्मीदें हैं, तो इससे ज्यादा बच्चे को प्रेरणा किसी और बात से मिलना मुश्किल है। लेकिन यह पता लगाना भी जरूरी है कि आपको पता होना चाहिए कि आपको किस चीज से मोटिवेशन मिल रहा है।

4. नया करने से डरना नहीं

कुछ बच्चे आत्मविश्वास में कमी होने के कारण कोई नई चीज कर नहीं पाते हैं और इसी कारण से समय के साथ आगे नहीं बढ़ पाते हैं। अपनी बेटी को यह जरूर बताएं कि नया करने से कभी घबराना नहीं चाहिए। जिनके अंदर कुछ अलग होता है वही कुछ नया करने की हिम्मत रखते हैं।

5. कड़ी मेहनत रंग लाती है

अपनी लाडली को यह बताना बहुत जरूरी है कि कड़ी मेहनत हमेशा रंग लाती है, जो लोग मेहनत करते हैं उसका फल उन्हें जरूर मिलता है। इसलिए यदि आपको लगता है कि आपके बेटी का आत्मविश्वास कम हो रहा है, तो उसे मेहनत करने के लिए प्रेरित करें। उसे बताएं कि कैसे कड़ी मेहनत आपके जीवन में रंग लाएगी।

6. कोई क्या कहेगा उसे भूल जाओ

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

आजकल के बच्चों को यह भी बहुत चिंता रहता है कि उनके बारे में लोग क्या कहेंगे और इस कारण से उनका आत्मविश्वास भी कम होने लगता है। अपनी बेटी को बताएं कि कोई कुछ भी कहे उन्हें वही काम करना चाहिए जो उसका दिल कहे। कोई आपके काम के बारे में या आपके बारे में कुछ भी बोले आपको उसकी चिंता नहीं करनी चाहिए।