Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
How to deal with arrogant child: क्या आपका बच्चा 15 से 16 साल की उम्र के बीच में है और बात-बात पर नाराज होता है या फिर ज्यादा गुस्सा करता है? तो असल में ये इस बात का संकेत है कि वो अब बड़ा हो गया है और किशोर हो रहा है। ऐसे बच्चों में तेजी से हार्मोनल बदलाव आते हैं जिसकी वजह से वे गुस्सैल और एरोगेंट हो जाते हैं। ऐसी स्थिति में उनसे बात करना कई बार मुश्किल हो जाता है। तब आपको उनसे बात करने का नया तरीका अपनाना चाहिए जिसमें कि वे आपसे झगड़ा ना कर पाएं या फिर बहस ना करें।
माता-पिता बच्चों की बहस और बतमीजी पर सख्त रवैया अपनाते हैं जबकि उन्हें कोशिश करनी चाहिए वे इस चीज से बचें। कई बार ये तरीका उल्टा पड़ सकता है और स्थिति को और खराब कर सकता है। ऐसी स्थिति में आपको बच्चे पर नहीं, खुद पर काबू रखना चाहिए। जैसे कि पहले तो बच्चे से ऊंची आवाज में बात ना करें और फिर वो जो भी बोले पर रिएक्ट करने से बचें। इससे उस समय मामला ऐसा ही रहेगा और जब बच्चा शांत हो जाएगा तब आप उससे डील कर पाएंगे।
अगर आपका बच्चा चिल्लाने लगे आपके सामने, तो आप उस पर पलट कर गुस्सा ना करें। उसके सामने से चले जाएं। ये उसके लिए सीख होगी कि उन्होंने ऐसा व्यवहार किया जिससे माता-पिता नाराज हो गए हैं। इसके अलावा आपको कोशिश करनी चाहिए कि इस घटाना के बारे में उससे बात करें कि उन्होंने ऐसा क्यों किया और ये सब करना कितना बुरा है।
अगर आपका बच्चा गुस्सा कर रहा है, तो कोशिश करें कि आप उस दौरान बिलकुल शांत और ठंडे रहें। अगर वो सामने से रिएक्ट करे तो आप हंस दें। आप कोशिश करें कि स्थिति को जितना हो सके उतना हल्का करें और बच्चे के गुस्से को शांत करें। उसके बाद उसे बिठा कर समझाएं कि क्या जरूरी है और क्या नहीं।
जब आपका बच्चा शांत हो जाए तब उससे बात करना ऐसे बच्चों से डील करने का तरीका है। इस दौरान ये तमाम चीजें जो उसने की हैं उसके बारे में बात करें। उससे एक-एस चीज याद दिलवाएं कि उनका व्यवहार कैसा हो रहा है। फिर इसका नुकसान बताएं। इस तरह से आपके बच्चे को अहसास हो जाएगा कि वो क्या कर रहे हैं और उन्हें अपनी आदतों में सुधार लाने की क्यों जरुरत है।
बच्चा चाहे जो करे अगर आप इस बात पर भरोसा दिला दें कि आप उनके साथ हैं तो ये आप दोनों के रिश्ते के लिए कारगर तरीके से काम करेगा। साथ ही दोस्त रह कर ही आप उससे बात कर पाएंगे। उनको उनकी गलतियों का अहसास करवा पाएंगे और अपने रिश्ते में सुधार ला पाएंगे। इस तरह बच्चों के लिए आपका ये तरीका कारगर साबित होगा।