Happy Birthday Virat Kohli: विराट कोहली से सीखें मर्द कैसे बन सकता है अच्छा पति और पिता, हर आदमी में होने चाहिए ये 5 गुण

Happy Birthday Virat Kohli: विराट कोहली क्रिकेट के साथ-साथ एक अच्छे पार्टनर और पेरेंट होने की इंस्पिरेशन भी हैं। हर मर्द में अगर विराट कोहली के ये 5 गुण आ जाएं तो क्या ही बात हो। आइए बताते हैं विराट कोहली एक परफेक्ट पिता और पति कैसे हैं।

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Published : November 5, 2025 9:11 AM IST

Virat Kohli Se Sikhe Best Husband Or Parent Banne Ki Tips: भारतीय क्रिकेट टीम की आन-बान और शान विराट कोहली न सिर्फ एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं, बल्कि जब उन्हें हम खेल से इतर देखते हैं तो वह एक अच्छे पिता व पति भी हैं। प्रोफेशनल की तरह अपनी पर्सनल लाइफ में भी वह कितने सुलझे हुए व्यक्ति हैं, यह हम उनके कई इंटरव्यू में देख सकते हैं। लेकिन जब बात एक पति होने या पिता होने की आती है तो हर लड़की यही इच्छा रखती है कि उन्हें भी विराट कोहली जैसा ही पति मिले। 

आज हम आपको विराट कोहली की अपने पार्टनर और बच्चों को लेकर 5 ऐसी खूबियों के बारे में बताने वाले हैं, जो उन्हें परफेक्ट बनाती हैं। आइए आपको इन 5 आदतों के बारे में बताते है, ताकि हर मर्द विराट कोहली से सीख पाए कि एक अच्छा पति और पिता कैसे बना जाए।

भूल जाएं 4 लोग क्या बोलेंगे

कई पति पत्नियों में यह देखा जाता है कि वह घर के अंदर तो प्यार करते हैं, लेकिन समाज के सामने हाथ पकड़े व गले लगने से भी कतराते हैं। लेकिन वहीं अगर हम विराट कोहली की बात करें तो वह कभी भी लोगों की नहीं सोचते हैं। उन्हें हमेशा अनुष्का शर्मा के साथ हाथों में हाथ डाले और उनकी केयर करते देखा जाता है। यही कारण है कि उन्हें परफेक्ट कपल के तौर पर भी देखा जाता है और कई लड़कियां अपने लिए विराट जैसा पार्टनर चाहती हैं।

प्यार जताने से नहीं डरना

यह तो सभी जानते हैं कि विराट कोहली कभी भी अपना प्यार जताने से पीछे नहीं रहे हैं। कभी वह मैदान में अनुष्का शर्मा को फ्लाइंग किस करते हुए दिखते हैं तो कभी बात करती हुई अपनी पत्नी को निहारते दिखते हैं। उनका यह जेस्चर बताता है कि वह अपनी फीलिंग्स को लेकर कितनी सच्चे हैं और उन्हें एक्सप्रेस करने से नहीं डरते हैं।

बच्चों का रखते हैं ध्यान

आपने देखा होगा कि जब भी विराट कोहली वेकेशन में जाते हैं, तो वह अपने बेटे अकाय को गोल में लिए होते हैं। साथ ही वह हमेशा अपने बच्चों के साथ ज्यादा समय बिताने की पूरी कोशिश करते हैं। वह जितना समय अपनी बेटी विरुष्का के साथ बिताते हैं, उतना ही बेटे के साथ भी रहते हैं। दोनों बच्चों को बराबर प्यार करना कोई विराट कोहली से सीखे।

हमेशा पूरे परिवार के साथ ट्रेवल करते हैं

इसमें कोई दो राय नहीं है कि जब भी विराट कोहली ट्रेवल करते हैं या किसी ट्रिप पर जाते हैं तो हमेशा अपने परिवार को चुनते हैं और उन्हीं के साथ घूमने जाते हैं। यहां तक कि संन्यास लेने के उनके इस फैसले के का कारण उनके अपने परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताना है। हर मर्द को विराट कोहली से यह सीखना चाहिए कि कैसे वह अपने दोस्तों से ज्यादा परिवार पर ध्यान देते हैं और पत्नी को ही अपना बेस्ट फ्रेंड मानते हैं।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source