Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

आपके बच्चों के दिमाग को खा रही हैं सोशल मीडिया, ब्रेन पर पड़ रहा है गहरा असर 

Social Media Affect Mental Health : सोशल मीडिया आपके बच्चों का मेंटल हेल्थ पर बुरा असर डाल सकती है। इसलिए कोशिश करें कि आप अपने बच्चों को अधिक से अधिक मोबाइल से दूर रखें।

आपके बच्चों के दिमाग को खा रही हैं सोशल मीडिया, ब्रेन पर पड़ रहा है गहरा असर 

Written by Kishori Mishra |Published : June 2, 2023 11:31 AM IST

Social Media Affect Mental Health : आज के समय में जिसे देखो, हर कोई सोशल मीडिया पर दिन-रात लगा रता है। इससे आपके मेंटल हेल्थ पर बहुत ही गहरा असर पड़ सकता है। आय दिन सोशल मीडिया पर लोगों के तादाद बढ़ते जा रहे हैं। अमेरिकी सर्जन विवेक मूर्ति एक वॉर्निंग एडवाइजरी जारी की है। उनका कहना है कि बच्चें आजकल काफी ज्यादा सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो उनके दिमाग को जकड़ रहा है। सोशल मीडिया बच्चों के मेंटल हेल्थ पर काफी ज्यादा नुकसान पहुंचा सकता है। बच्चों के लिए सोशल मीडिया सेफ नहीं माना जाता है। इस बात को पैरेंट्स को समझने की जरूरत है। हालांकि, कुछ ऐसे भी टिप्स हैं, जिससे आप अपने बच्चों को मेंटल हेल्थ पर पड़ने वाले असर को कम कर सकते हैं।

सोशल मीडिया कैसे बच्चों के दिमाग पर डालता है असर?

अमेरिकी सर्जन की एडवाइजरी के अनुसार, अगर आपका बच्चा काफी ज्यादा सोशल मीडिया का प्रयोग कर रहा है, तो इससे उनके नींद की क्षमता पर असर पड़ता है। साथ ही बच्चों का कॉन्फिडेंट लेवल भी घट सकता है। इतना ही नहीं, इससे बच्चों के खानपान का भी तरीका काफी ज्यादा बदल जाता है।

सोशम मीडिया आपके बच्चों में बॉडी शेप को लेकर दुर्भावना उत्पन्न कर रहा है। अगर आपका टीनएजर्स बच्चा 3 घंटे से ज्यादा समय तक सोशल मीडिया पर लगा रहता है, तो इसका असर उसके मेंटल हेल्थ पर पड़सकता है। इसके परिणाम स्वरूप बच्चों को एंग्जायटी, डिप्रेशन, स्ट्रेस जैसी परेशानी बढ़ रही है।

Also Read

More News

कुछ महत्वपूर्ण बातें

रिपोर्ट्स के अनुसार, आज के बच्चे कम उम्र में ही मोबाइल का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं, जो आज के समय में बहुत ही बड़ी समस्या हो चुकी है। अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे का मेंटल हेल्थ बेहतर हो, तो बच्चों को अधिक से अधिक मोबाइल से दूर रखें।

इतना ही नहीं, करीब 30 फीसदी बच्चों में एंग्जायटी और डिप्रेशन का कारण सोशल मीडिया ही बताया जा रहा है। इसकी वजह से आपके बच्चे पॉजिटिव नहीं हो पाता हैं, जिसकी वजह से उनके हालत अधिक बिगड़ सकते हैं। साथ ही बच्चों के सोचने और समझने की क्षमता पर असर पड़ता है।

कुछ युवाओं पर अध्ययन किया जा रहा है, जिसमें यह बातें सामने आई हैं कि स्मार्टफोन युवाओं के मेंटल हेल्थ पर बुरा असर डाल रही हैं., जिसकी वजह से उन्हें डिप्रेशन जैसी मेंटल हेल्थ परेशानी हो सकती है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

कोशिश करें कि अपने बच्चों को मोबाइल से दूर रखें, ताकि उनका दिमाग बेहतर तरीके से विकसित हो सके।