Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

बच्चों का रेनकोट कब और कितने दिन में धोना चाहिए? सारे काम छोड़कर पेरेंट्स जरूर जानें ये 3 बातें

Kids Raincoat: बारिश में भीगने से बचने के लिए रेनकोट का प्रयोग किया जाता है। बच्चों को भी रेनकोट पहनाया जाता है। क्या बच्चों के रेनकोट को धोना चाहिए?

बच्चों का रेनकोट कब और कितने दिन में धोना चाहिए? सारे काम छोड़कर पेरेंट्स जरूर जानें ये 3 बातें

Written by Anju Rawat |Updated : July 10, 2025 9:13 PM IST

Raincoat Washing Tips: बारिश का मौसम बहुत लोगों को अच्छा लगता है, खासकर बच्चों को। उन्हें पानी में खेलना और भीगना काफी पसंद होता है। लेकिन, मानसून अपने साथ कई बीमारियों को लेकर आता है। बारिश में भीगने से सर्दी-खांसी, बुखार जैसी समस्याएं हो जाती हैं। मानसून में बच्चे जल्दी बीमार पड़ जाते हैं। इसलिए माता-पिता अपने बच्चों को बारिश में बाहर जाते समय रेनकोट पहनाते हैं। रेनकोट पहनने से बच्चे बारिश से सुरक्षित रहते हैं और जल्दी से बीमार नहीं पड़ते हैं। लेकिन, गंदा रेनकोट पहनने से बच्चों की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए आपको बता दें कि रेनकोट को समय-समय पर साफ करना बहुत जरूरी होता है। अब कई लोगों के मन में सवाल होगा कि रेनकोट कितनी बार धोना चाहिए? रेनकोट कब धोना चाहिए?

बच्चों का रेनकोट कब धोना चाहिए?

रेनकोट को समय-समय पर धोना बहुत जरूरी होता है। अगर रेनकोट को न धोया जाए, तो उस पर बैक्टीरिया और फंगस पनप सकता है। रेनकोट को यूज करने के बाद अगर धूल-मिट्टी और गंदगी जमा हो गई है, तो रेनकोट को जरूर धो लें। वरना, रेनकोट को रोजाना धोना जरूरी नहीं होता है।

बच्चों का रेनकोट कितनी बार धोना चाहिए?

आपको बता दें कि हर बार पहनने के बाद रेनकोट को धोना जरूरी नहीं होता है। लेकिन, अगर रेनकोट गंदा हो गया है, तो इसे जरूर धोएं। अगर रेनकोट पर मिट्टी, गंदगी या कीचड़ लग गया है, तो भी रेनकोट को तुरंत धोना चाहिए। अगर आपका बच्चा नियमित तौर पर रेनकोट पहन रहा है, तो आप हर 3 से 4 दिन के अंतर में रेनकोट को धो सकते हैं।

Also Read

More News

रेनकोट सुखाने का सही तरीका क्या है?

रेनकोट को हमेशा हल्के गुनगुने पानी में धोना चाहिए। आप हल्का गुनगुना पानी लें और इसमें माइल्ड डिटर्जेंट मिला लें। अब इसे रेनकोट को भिगोकर धो लें। फिर इसे छांव में उल्टा टांगकर सूखा लें। लेकिन, अगर आपको रेनकोट पर कोई कीड़ा या बैक्टीरिया नजर आता है, तो रेनकोट को धूप में सुखाना चाहिए।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

रेनकोट में फंगस लग जाए तो क्या करें?

अगर रेनकोट में फंगल लग जाए, तो आप इसे सिरका और पानी का घोल बनाकर साफ कर सकते हैं। इससे बैक्टीरिया और वायरस नष्ट हो जाएंगे।

क्या रेनकोट को धूप में सुखाना सही है?

आपको रेनकोट को सीधे धूप में सुखाने से बचना चाहिए। क्योंकि इससे रेनकोट का मटेरियल कमजोर हो सकता है।

क्या मशीन से बच्चों का रेनकोट धो सकते हैं?

जी हां, आप मशीन में भी बच्चों का रेनकोट धो सकते हैं। लेकिन, हाथ से धोना ज्यादा सुरक्षित रहता है।

क्या बच्चों का रेनकोट रोज धोना जरूरी है?

नहीं, रेनकोट को रोजाना धोना जरूरी नहीं होता है। लेकिन, अगर रेनकोट गंदा हो गया है, तो इसे जरूर धो लें।