पेट को कैसे रखें हेल्दी? जानें खान-पान की अच्छी आदतें, जो रखती हैं पेट को हेल्दी और इम्यूनिटी होती है मजबूत

Children stomach health : खाने को सही तरीके से चबाने पर बच्चे का पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है और उसके शरीर में जरूरी पोषक तत्व पहुंचते हैं।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : June 13, 2022 2:00 PM IST

Children stomach health : कहा जाता है कि खाना हमेशा चबा-चबाकर और धीरे-धीरे खाना चाहिए लेकिन जब बच्चों को ये बात बताई जाती है तो वो एक कान से सुनकर दूसरे से निकाल देते हैं। अगर आपका बच्चा भी ऐसा ही कर रहा है तो निश्चित रूप से उसका पेट कमजोर रहेगा और उसे खाना पचाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। जी हां, खाने को सही तरीके से चबाने पर बच्चे का पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है और उसके शरीर में जरूरी पोषक तत्व पहुंचते हैं। आइए जानते हैं कैसे बच्चा के पेट को हेल्दी रखा जा सकता है।

चबाने से पेट का संबंध

दरअसल खाने को जब चबाया जाता है को मुंह में स्टार्च अच्छी तरह से टूटता और एसिड रिफलक्स की परेशानी भी कम होती है। खाने के ज्यादा देर तक चबाने से पेट में बेहतर तरीके से प्रोटीन पहुंचना शुरू हो जाता है और आप पेट फूलने और गैस की समस्या से भी बचे रह सकते हैं। खाना को जल्दी-जल्दी खाने के बजाए जब आप चबा-चबा कर खाते हैं तो आपकी आंतों का स्वास्थ्य भी दुरुस्त रहता है और आंतों के गुड बैक्टीरिया को अपने काम करने में भी आसानी होती है।

कैसे बनाएं पेट को मजबूत

1-आपको अपने बच्चों को प्रोसेस्ड, पैकेज्ड, रेडी टू ईट, कोल्ड ड्रिंक कैन और हाई शुगर फूड्स व ड्रिंक्स के साथ-साथ फ्राई फूड्स को खाने से मना करना होगा।

2-अपने बच्चों की डाइट में प्लांट बेस्ड फूड्स और लीन प्रोटीन को शामिल करें ताकि आपके बच्चे का पेट फिट रहे।

3-फाइबर से भरी डाइट आपके बच्चे की आंत को हेल्दी बनाए रखने में मदद करती है, इसलिए उन्हें हाई फाइबर फूड्स खिलाएं।

4-कम से कम शुगर फूड्स व ड्रिंक्स दें। मीठा खाने या फिर आर्टिफिशियल मीठे का इस्तेमाल आंतों में गड़बड़ी पैदा कर सकता है।

आंतों के लिए हेल्दी फूड्स में शामिल हैंः

1-बच्चों को हाई फाइबर फूड्स जैसे दाल, बीन्स, चने, ओट्स, केला, बेरी, शतावरी जैसी सब्जियों का सेवन कराएं।

2-इसके अलावा बच्चों को कच्चा लहसुन अदरक, प्याज और शकरकंद जैसी चीजों का भी सेवन कराएं।

3-कच्चा पपीता, कच्चा आम, मिर्च, चुकंदर जैसे प्रीबायोटिक फाइबर का सेवन कराएं।

4-कांजी, घर का बना अचार, किमची, दही जैसी चीजें प्रोबायोटिक का अच्छा सोर्स है, जिनका सेवन बहुत ज्यादा फायदेमंद है।

5-मशरूम, नट मिल्क, टमाटर और सैल्मन जैसे कोलेजन बढ़ाने वाले फूड्स बच्चों का स्वास्थ्य बेहतर बनाते हैं और आंतों के लिए बहुत अच्छे होते हैं।

पेट को हेल्दी रखने के लिए लें अच्छी नींद

रात की अच्छी नींद पेट के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही ज्यादा जरूरी है क्योंकि आपकी आंतों को खाने को पचानेके लिए मेहनत करनी होती है अगर आप देर से खाना खाते हैं तो आपका पेट ठीक नहीं रहेगा इसलिए इन आदतों को जरूर फॉलो करें।

1-रात का खाना जल्दी खाएं

2-सोने से एक घंटे पहले टीवी या फिर स्मार्टफोन को पूरी तरह से नजरअंदाज करें।

3-सोने से पहले नहाना आपको जल्दी नींद दिलाएगा।

4-जब भी सोएं तो अपनी बाई तरफ मुंह करके ही सोएं।

5-सोने से पहले धीमी आवाज में संगीत सुनें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source