क्या आपका बच्चा भी Youtube Shorts देखता है? 3 तरीकों से छुड़वाए आदत

Bachho Ki Youtube Dekhne Ki Aadat Kaise Chhudaye: अगर आपके बच्चे को यूट्यूब देखने की आदत हो गई है तो इन 3 तरीकों से इस खराब आदत को छुड़ाया जा सकता है। साथ ही बच्चों के समय को प्रोडक्टिव भी बनाया जा सकता है।

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Published : July 27, 2025 2:02 PM IST

Bacche Ke Hath Se Phone Kaise Len: क्या आपका बच्चा भी लगातार YouTube शॉर्ट्स और Instagram रील्स देखता रहता है? अगर आपके बच्चे की उम्र 6 साल से कम है, तो यह जरूरी है कि आप उन्हें तुरंत मोबाइल फोन दिखाना बंद कर दें। लेकिन क्यों? दरअसल, 6 साल से कम उम्र के बच्चों को तेज रफ्तार वाले कंटेंट (जैसे शॉर्ट्स और रील्स) दिखाना उनके दिमाग में अत्यधिक उत्तेजना (ओवरस्टीम्यूलेशन) पैदा करता है। इससे बच्चा हाइपरएक्टिव हो सकता है, उन्हें ध्यान केंद्रित करने में मुश्किल हो सकती है और उनकी नींद भी प्रभावित हो सकती है।

आज के डिजिटल युग में बच्चों को स्क्रीन से दूर रखना बहुत मुश्किल लगता है, लेकिन यह असंभव नहीं है। आप अपने बच्चे के स्क्रीन टाइम को प्रोडक्टिव और एडुकेशनल शिक्षाप्रद बना सकते हैं। कैसे? आइए आपको 3 ऐसे तरीकों के बारे में बताते हैं जिनसे आप अपने बच्चे को यूट्यूब शॉर्ट्स और रील्स देखने की आदत से छुटकारा दिला सकते हैं।

फोन के अलावा चुनें अन्य विकल्प

बच्चे अक्सर बोरियत या मनोरंजन के लिए स्क्रीन का सहारा लेते हैं। ऐसे में जब आप उनसे फोन दूर करते हैं, तो उन्हें कुछ और करने के लिए चाहिए होता है। इस स्थिति में आप बच्चों को ड्राइंग, पेंटिंग, क्ले मॉडलिंग या बिल्डिंग ब्लॉक्स जैसी एक्टिविटीज में शामिल कर सकते हैं।

ये उनके दिमाग को रचनात्मक रूप से व्यस्त रखते हैं और एकाग्रता बढ़ती है। धीरे-धीरे उन्हें खुद पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें। लाइब्रेरी विजिट करना भी एक अच्छा विचार हो सकता है। बच्चों को पार्क ले जाएँ, उन्हें साइकिल चलाने दें, या दोस्तों के साथ खेलने दें।

स्क्रीन टाइम को ही बनाएं प्रोडक्टिव

इसमें कोई दो राय नहीं है कि बच्चों को पूरी तरह से स्क्रीन से दूर रखना मुश्किल हो सकता है, लेकिन आप इसे नियंत्रित कर सकते हैं। इसके लिए आप अपने बच्चे के लिए प्रतिदिन एक निश्चित समय तय करें जब वे स्क्रीन देख सकते हैं। उदाहरण के लिए, 30 मिनट सुबह और 30 मिनट शाम को।

इस नियम का सख्ती से पालन करें। साथ ही इस तय समय में आप उन्हें शॉर्ट्स और रील्स की जगह, बच्चों के लिए शैक्षिक ऐप, डॉक्यूमेंटरी, या ऐसे कार्टून चुनें जो कुछ सिखाते हों (जैसे अक्षर, संख्याएं, मोरल स्टोरीज)। कई ऐप ऐसे हैं जो इंटरैक्टिव होते हैं और सीखने को मजेदार बनाते हैं।

बनें बच्चों के लिए अच्छा उदाहरण

बच्चे अपने माता-पिता की ही नकल करते हैं और अगर आप ही फोन में लगे रहेंगे यदि आप खुद लगातार फोन पर रहेंगे, तो बच्चे भी वही करेंगे। इसलिए आप अपनी स्क्रीन की आदतों पर ध्यान दें और ज्यादा से ज्यादा समय फोन-फ्री बिताएं। अचानक से बच्चे से फोन छीनने से वह और ज्यादा जिद्दी हो सकता है। इसलिए धीरे-धीरे स्क्रीन टाइम कम करें और अन्य एक्टिविटीज पर ध्यान दें। 

इन 3 तरीकों को अपनाकर आप अपने बच्चे को यूट्यूब शॉर्ट्स और रील्स की लत से बचा सकते हैं और उनके स्वस्थ मानसिक व शारीरिक विकास में मदद कर सकते हैं। हर माता-पिता के लिए ये एक चुनौती भरा काम हो सकता है, लेकिन आपके बच्चे के बेहतर फ्यूचर के लिए ये करना बहुत जरूरी है।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source