
Also Read
Parenting
Ways to connect with your child : पेरेंटिंग की बात जब की आती है तो बदलते वक्त में पेरेंटिंग के तौर-तरीके भी काफी बदल गए हैं। आजकल बच्चे जहां पहले से ज्यादा ओपन हो गए हैं और पैरेंट्स के सामने हर तरह की बातें बताना और उनके साथ शेयर करना पसंद करते हैं, वहीं पैरेंट्स को भी बच्चों की भावनाओं के मुताबिक खुद को समझाना होगा कि अब वक्त बदल गया है और बच्चों को संभालने का तरीका भी बदल गया है। खैर, यहां हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं, जो नए साल में आपकी पेरेंटिंग को और ज्यादा मजबूत बना सकते हैं।
आजकल के बच्चे पहले से काफी बदल गए हैं। आजकल के बच्चे अपने पैरेंट्स के साथ तभी अच्छे से रह पाते हैं, जब उनका अपने माता-पिता के साथ अच्छा कनेक्शन होता है। दरअसल, बच्चों के साथ अच्छा कनेक्शन बनता है, तभी बच्चा अपनी हर बात पैरेंट्स के साथ शेयर कर पाता है। अगर आप अपने बच्चे को हर वक्त डांटते रहते हैं या टोकते रहते हैं, तो इससे बच्चा आपसे दूरी बनाने लगता है, जो पेरेंटिंग के फेल होने का संकेत होता है। ऐसे में आप अपने बच्चे के साथ अच्छा कनेक्शन बनाने की कोशिश करें।
बच्चे भावनाओं से भरे हुए होते हैं। हर नई चीज को लेकर उन्हें काफी उत्सुकता रहती है। ऐसे में हो सकता है कि वे आपसे हर चीज को लेकर सवाल करें, ऐसे में उनसे चिढ़ने के बजाय उनके हर सवाल को ध्यान से सुनें और उन्हें धैर्य के साथ समझाएं। दरअसल, जब माता-पिता बच्चे की हर बात को धैर्य से सुनते हैं और समझकर उनके सवालों का ठीक से जवाब देते हैं, तो इससे बच्चों का अपने पैरेंट्स के साथ अच्छा रिश्ता बनता है।
आजकल हर कोई अपने काम में बहुत बिजी रहता है, जिसकी वजह से बच्चों के साथ पैरेंट्स का समय बिताना काफी कम हो गया है, लेकिन अगर आप अपने बच्चों के अच्छे माता-पिता बनना चाहते हैं, तो उनके साथ कुछ समय जरूर बिताएं। दरअसल, उन्हें टीवी देखने या फोन थमाने के बजाय उनके साथ बाहर जाएं और खेलें। इससे न सिर्फ वे खुश होंगे, बल्कि आपके साथ उनका रिश्ता और ज्यादा मजबूत होगा। इससे बच्चों की फिजिकल एक्टिविटी भी हो जाती है।
बच्चों से गलती होना काफी आम बात है, लेकिन माता-पिता को चाहिए कि बच्चों से गलती हो जाने पर उन्हें प्यार से समझाएं, न कि गुस्सें में डांटें। ऐसा करने से बच्चा आपसे डर सकता है और आगे से आपको किसी भी गलती के बारे में नहीं बताएगा। ऐसे में कोशिश करें कि बच्चों की गलती हो जाने पर उन्हें प्यार से समझाएं और बिल्कुल भी आपा न खोएं। गुस्से में डांटने से हालात और खराब हो सकते हैं।