Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
शिशुओं के लिए मां के दूध से परफेक्ट फूड कुछ और नहीं है। लेकिन कुछ महिलाओं को ज्यादा दूध नहीं बन पाता है। इसका कारण हार्मोनल परिवर्तन, पोषण की कमी, बर्थ कंट्रोल पिल या अनुचित तरीके से स्तनपान कराना हो सकता हैं। ऐसे में मां को अपना बेहद ख्याल रखना पड़ता है और ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए ताकि ब्रेस्ट मिल्क का उत्पादन बढ़े और बच्चे को उसका भोजन मिल जाएं। अगर आप दूध उत्पादन को बढ़ाना चाहती हैं, तो अपने कीचन में मौजूद जीरे का इस्तेमाल कर सकती हैं। जीरा भारतीय व्यंजनों में तड़के के लिए इस्तेमाल होने वाला एक मसाला है। इस मसाले के ढेर सारे स्वास्थ्य लाभ हैं। जीरा पेट से जुड़ी कई तरह की बीमारियों को दूर करने के लिए ये एक कारगर औषधि है।
सामी लैब्स के संस्थापक डॉक्टर मोहम्मद मजीद के अनुसार, जीरे में भरपूर मात्रा में आयरन होता है जो कि स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए बहुत जरूरी खनिज तत्व है। यह पाचन में सहायक है और आपको गैस्ट्रिक समस्याओं से बचाता है। इसकी सबसे खासियत यह है कि इसके कोई साइड इफ्फेक्ट नहीं हैं।
डायट में ऐसे शामिल करें जीरा
इस बात का रखें ध्यान
अगर इस उपचार को अपनाने के बाद भी आपके स्तनपान में सुधार नहीं हो रहा है और आपका बच्चा पर्याप्त दूध नहीं मिलने से बार-बार रोता है, तो आपको डॉक्टर से मिलना चाहिए। अगर आप अपने बच्चे को स्तनपान कराना चाहती हैं, तो आपको उचित तरीके से स्तनपान कराना चाहिए।
Read this in English
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock