कम वजन के बच्चे को क्या खिलाएं? जानें, पूरा डाइट प्लान

Diet for underweight children : बच्चे का वजन बढ़ाना कोई आसान काम नहीं होता है, इसके लिए आपको उसकी डाइट पर ध्यान देना होगा। आइए आपको बच्चों के लिए हेल्दी डाइट बताते हैं।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : January 16, 2026 10:35 AM IST

Diet for weight gain  : हर उम्र और शरीर की लंबाई के हिसाब से एक सही वजन होता है, जिसे बॉडी मास इंडेक्स (BMI) कहते हैं। इससे जरिए यह पता किया जाता है कि लंबाई और उम्र के अनुसार किसी भी व्यक्ति में कितना वजन होना चाहिए। खैर, यहां हम कम वजन वाले बच्चों की डाइट के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिससे बच्चे का वजन उसकी लंबाई और उम्र के अनुसार पर्याप्त हो। दरअसल, जिन बच्चों का वजन कम होता है, उनके शरीर का विकास ठीक तरीके से नहीं हो पाता है और वे दूसरे बच्चों की तुलना में हर क्षेत्र में पिछड़ते चले जाते हैं। ऐसे में बच्चों के हेल्दी वजन के लिए उनकी डाइटभी हेल्दी होनी चाहिए। आइए आपको बताते हैं कि बच्चे का वजन बढ़ाने के लिए आप उन्हें किस तरह की डाइट दे सकते हैं।

बच्चे का वजन बढ़ाने के लिए दें यह डाइट

ऊर्जा और फाइबर से भरपूर चीजें

बच्चों को खेलने-कूदने और अलग-अलग एक्टिविटी करने के लिए पर्याप्त ऊर्जा की जरूरत होती है। ऐसे में अगर उनकी डाइट में ऊर्जा देने वाली चीजें नहीं होती हैं, तो बच्चे का शरीर एक्टिव नहीं रहता है और वजन भी नहीं बढ़ पाता है। ऐसे में आप बच्चे को एनर्जेटिक रखने के लिए उन्हें फाइबर से भरपूर चीजें जैसे आलू, चावल, पास्ता, साबुत अनाज, दलिया, रोटी, दालें खिलाएं।

प्रोटीन से भरपूर चीजें

शरीर के विकास के लिए प्रोटीन से भरपूर खाना बहुत जरूरी होता है। ऐसे में बच्चे की डाइट में अंडे, पनीर, दाल, चिकन, मछली, सोया चंक्स जैसी चीजों को शामिल करें, ताकि बच्चे का वजन बढ़ सके और उसकी मसल्स का विकास हो सके।

बच्चे को दें हेल्दी फैट

वजन बढ़ाने के लिए हेल्दी फैट का सेवन करना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए आप अपने बच्चे को शुद्ध देसी घी, मक्खन, नारियल का तेल, जैतून का तेल से बनी सब्जी, पीनट बटर, एवोकाडो, फुल-फैट दही आदि को खिला सकती हैं। इससे बच्चे के शरीर को ताकत भी मिलती है।

डेयरी प्रोडक्ट्स से बढ़ेगा बच्चे का वजन

बच्चे के शरीर के विकास के लिए उसे डेयरी प्रोडक्ट्स देना बहुत जरूरी होता है। दरअसल, दूध या दूध से बनी चीजों के सेवन से बच्चे को हर पोषक तत्व मिलता, क्योंकि दूध को संपूर्ण आहार माना जाता है। अगर आपका बच्चा 2 साल से छोटा है, तो उसे आप दूध, दही और पनीर का सेवन करा सकती हैं।

Baby Weight Gain Tips Baby Weight Gain Tips

फल और सब्जियां भी हैं जरूरी

बच्चों का हेल्दी वजन बढ़ाने के लिए उसे हरी सब्जियां, मौसमी फल और स्मूदी जरूर खिलाएं। इससे न केवल बच्चों का वजन बेहतर होता है, बल्कि शरीर को सभी जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं। इसके अलावा, आप उन्हें छाछ, लस्सी, घर का बना जूस भी दे सकती हैं।

Highlights

  • बच्चों को हेल्दी फैट देने से वजन बढ़ता है।
  • फल और सब्जियां बच्चों का वजन बढ़ाने में असरदार होते हैं।
  • प्रोटीन युक्त आहार बच्चों को दें।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source