छोटे बच्चों के लिए कितना फायदेमंद है आयरन? जानिए आयरन की कमी से बच्चों को होने वाले रोग

आयरन एक ऐसा माइक्रोन्यूट्रिएंट है जिसकी जरूरत बच्चे से लेकर बूढ़े तक हर व्यक्ति को होती है। शरीर को सही तरह से काम करने के लिए ए​क निश्चित मात्रा में आयरन की जरूरत होती है। लेकिन अगर अगर शरीर में आयरन की कमी हो जाए तो शरीर में बीमार पड़ने लगता है।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : November 12, 2020 12:31 PM IST

आयरन एक ऐसा माइक्रोन्यूट्रिएंट है जिसकी जरूरत बच्चे से लेकर बूढ़े तक हर व्यक्ति को होती है। शरीर को सही तरह से काम करने के लिए ए​क निश्चित मात्रा में आयरन की जरूरत होती है। लेकिन अगर अगर शरीर में आयरन की कमी हो जाए तो शरीर में बीमार पड़ने लगता है। ऐसा नहीं है कि आयरन की जरूरत सिर्फ बड़ों और बुजुर्गों को ही होती है। बल्कि छोटे बच्चों के लिए आयरन उतना ही महत्वपूर्ण है। आज हम आपको बता रहे हैं बच्चों के लिए क्यों​ जरूरी है आयरन और इसकी कमी से क्या समस्याएं हो सकती हैं।

बच्चों के लिए कितना जरूरी है आयरन?

जिस तरह बड़ों और बुजुर्गों के लिए आयरन महत्वपूर्ण है उसी तरह बच्चों के लिए भी जरूरी है।आयरन ब्लड हीमोग्लोबिन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। आयरन की मदद से ही शरीर के सभी हिस्सों तक ऑक्सीजन पहुंचती है। जब बच्चे मां का दूध पीते हैं तो उन्हें पयाप्त मात्रा में आयरन मिल जाता है। लेकिन अगर कुछ बच्चों में इसकी कमी हो तो उन्हें फॉर्मूला मिल्क दिया जा सकता है। आयरन बच्चों के मानसिक विकास को मजबूत करने के साथ ही शारीरिक रूप से भी मजबूत बनाता है।

आयरन की कमी से बच्चों को होने वाले रोग

आयरन की कमी से एनीमिया की बीमारी होने के अलावा दूसरी बीमारी होने का खतरा भी रहता है। जब शरीर में आयरन की कमी हो जाती है तो शरीर की प्रतिरक्षा क्षमता घट जाती है, जिसके कारण शरीर जल्दी बीमारी की चपेट में आने लगता है। बच्चों में इसके कमी से वे एकाग्र होकर कोई भी काम नहीं कर पाते है। साथ ही उनके न्यूरो-कॉग्नेटिव डेवलपमेंट में बाधा आ सकती है, जिससे उनके सीखने, समझने और सोचने की क्षमता पर असर पड़ सकता है। गर्भवती महिला में इसके कमी हने पर उनके साथ-साथ शिशु पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है।

आयरन की कमी के लक्षण

  • चेहरे की लाल रंगत फीकी पड़ना

    नाखूनों में पीलापन, खासकर मुट्ठी बांधने पर नाखूनों का पीला दिखना

    हमेशा थकान महसूस होना

    सिर दर्द

    सीने में बार-बार दर्द होना

    सांस लेने में दिक्कत

    हथेलियां और तलवों का ठंडा होना

क्यों फायदेमंद है आयरन

आयरन रक्त में हीमोग्लोबिन का सबसे महत्वपूर्ण घटक होता है। यह पूरे शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करता है। शरीर के हर कोशिका को ऊर्जा प्राप्त करने के लिए ऑक्सीजन की ज़रूरत होती है। जब ऑक्सीजन फेफड़ों से होकर रक्त में जाता है तब आयरन लाल रक्त कोशिकाओं को ऑक्सीजन को सोखने में मदद करता है और फिर पूरे शरीर में फैलाने में सहायता करता है। जब शरीर में आयरन पर्याप्त मात्रा में होता है तब शरीर की हर कोशिका पूरी तरह से ऊर्जा से भरी हुई होती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source