Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Household chores that children can do: हमें अक्सर लगता है कि घर पर कुछ ज्यादा काम नहीं होता है, लेकिन फिर भी पूरा दिन काम करते रहने पर भी घर का काम खत्म नहीं होता है। ऊपर से अगर घर से एक-दो छोटे बच्चे हैं, तो काम करना और भी ज्यादा मुश्किल हो जाता है। अक्सर जब घर की साफ-सफाई के दौरान बच्चे शरारत करते हुए गड़बड़ी करते हैं, तो उन्हें भी डांट पड़ती हैं। लेकिन कुछ ऐसा भी किया जा सकता है कि आपके बच्चे खेल-खेल आपके घर के कुछ काम में भी बंटा दें। हालांकि, ऐसा नहीं है कि आप बच्चे से घर से सारे काम करवाना शुरू कर दें। लेकिन कुछ काम ऐसे हो सकते हैं, जो बच्चे खेल-खेल में कर सकते हैं और उससे आपको हेल्प भी मिल सकती है। यदि आपका बच्चा भी बार-बार शरारतें करने के कारण डांट खाता रहता है और आपके काम को बढ़ा देता है, तो तकनीक आपके काफी काम आ सकती है। चलिए जानते हैं बच्चे खेल-खेल में कौन से घरेलू कामों में आपका हाथ बंटा सकते हैं और उससे बच्चों को क्या फायदा होता है।
जैसा कि हमने पहले ही आपको पता है कि बच्चों से ऐसे काम कराएं जो उन्हें इंटरेस्टिंग लगें औऱ उन्हें करते हुए वे बिल्कुल भी बोर न हों। ऐसे में आप बच्चों से निम्न काम करा सकते हैं -
सबसे पहले बच्चों को अपने खिलौने व अन्य चीजों की साफ-सफाई रखना सिखाएं। यदि बच्चे अपनी चीजों के खेलने के बाद उन्हें इधर-उधर फेंक देते हैं, तो उन्हें अरेंज करके रखना सिखाएं। साथ ही यदि उनके खिलौने गंदे हो गए हैं तो बच्चों को सिखाएं कि उन्हें साफ करके ही उनकी जगह पर रखें। ऐसा करने से उनके खिलौने कभी खराब नहीं होंगे।
बच्चों को अपनी चीजें संभाल कर रखने के बोलना बिल्कुल भी गलत नहीं है और ऐसा करने से बच्चे खुद का काम करना सीख जाते हैं। सबसे पहले उन्हें अपने धुले हुए और मैले कपड़ों को अलग करना सिखाएं। इसके बाद धुले हुए कपड़ों को तह करके अलमारी में रखना सिखाएं। एक-दो बार प्रैक्टिस करने के बाद बच्चे ये काम करना सीख जाते हैं।
गार्डन व पौधों में पानी देना बच्चों का फेवरेट काम हो सकता है और इसे वे रोज खुशी-खुशी करने लगते हैं। साथ ही पौधों में पानी देना उनके मूड को भी अच्छा बना सकता है। पहले एक दो दिन बच्चों को सिखाएं कि किस पौधे में कितना पानी देना है और कैसे देना है। फिर वे सीख जाएंगे और खुशी-खुशी ये काम कर देंगे।
बच्चे के लिए बहुत जरूरी है कि उन्हें अपना बिस्तर लगाना आए। कुछ पेरेंट्स बच्चों के बड़े होने तक बिस्तर लगाते हैं, जो कि एक गलत आदत है, बच्चे को अपना बिस्तर खुद लगाने के लिए प्रोत्साहित करें। एक या दो बार याद दिलाने से बच्चे को अपने आप यह काम करने की आदत पड़ जाएगी। साथ ही अपना बिस्तर खुद तैयार करके उन्हें अच्छा फील होगा।
घर के कुछ काम ऐसे होते हैं, जो बच्चे की फिजिकल और मेंटल हेल्थ के लिए बेहद सही है। ऐसे काम बच्चों से करवाने से उनका मूड अच्छा रहता है और साथ ही उनका आत्मविश्वास भी बढ़ता है। हालांकि, यदि आप बच्चे से ज्यादा काम कराते हैं, तो उससे उनके मूड पर नेगेटिव असर भी पड़ सकता है और ऐसे में कई बार बच्चे चिड़चिड़े रहने लगते हैं।