बाहर का बेबी फूड बच्चों के लिए हो सकता है हानिकारक, इस तरह तैयार करें शिशु आहार

पैकेट वाले बेबी फूड्स में लेड और अन्य हानिकारक तत्वों की मात्रा पाई गई है, जो शिशु के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं। लेकिन मां-बाप को अक्सर कोई दूसरा विकल्प नहीं दिखता है, ऐसे में मजबूरन उन्हें बाहर के फूड्स को अपने शिशु को खिलाना पड़ता है। आपको बता दें कि आप अपने घर पर भी हेल्दी बेबी फूड तैयार कर सकते हैं, जो शिशु के लिए बहुत ही फायदेमंद (Homemade Baby Food) साबित हो सकता है।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : August 24, 2020 11:03 AM IST

Homemade Baby Food : जन्म के 6 महीने तक नवजात शिशु को सिर्फ मां का ही दूध पिलाया जाता है। 6 माह के बाद शिशु को थोड़ा-थोड़ा सॉलिड फूड्स देना जरूरी हो जाता है। बहुत से ऐसे माता-पिता है, जो अपने शिशु को बाजार का पैकेटबंद सॉलि़ड फूड खिलाते हैं। बाहर के बेबी फूड्स को लेकर कई बार रिपोर्ट्स सामने आ चुकी है कि इन पैकेट वाले बेबी फूड्स में लेड और अन्य हानिकारक तत्वों की मात्रा पाई गई है, जो शिशु के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं। लेकिन मां-बाप को अक्सर कोई दूसरा विकल्प नहीं दिखता है, ऐसे में मजबूरन उन्हें बाहर के फूड्स को अपने शिशु को खिलाना पड़ता (Homemade Baby Food) है। आपको बता दें कि आप अपने घर पर भी हेल्दी बेबी फूड तैयार कर सकते हैं, जो शिशु के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए जानते हैं घर पर बेबी फूड पाउडर बनाने का आसान (Homemade Baby Food) तरीका-

जरूरी सामग्री

  • मूंग दाल- 2 बड़े चम्मच
  • मसूर दाल- 2 बड़े चम्मच
  • चावल- 1 कप
  • काली उड़द दाल- 2 बड़े चम्मच
  • काला चना- 2 बड़े चम्मच
  • बादाम- 7 से 10 पीस
  • गेंहू का दलिया - 2 बड़े चम्मच
  • पानी

होममेड बेबी पाउडर बनाने की रेसिपी

  • सबसे पहले चावल को अच्छी तरह से धो लें।
  • अब किचन टॉवेल पर इसके पानी को अच्छी तरह से सुखा लें।
  • इसके बाद इस चावल को 30 मिनट तक हवा या धूप में सुखाएं।
  • दूसरे कटोरे में मसूर की दाल, मूंग की दाल, चने की दाल और बादाम लें। इन्हें अच्छी तरह से धो लें।
  • अब इन बादाम और दालों को अच्छी तरह से किचन टॉवेल से साफ करके धूप में आधे घंटे के लिए सुखाने छोड़ दें।
  • अब एक पैन को गर्म करें। इसमें दलिया और दाल को अच्छी तरह से धीमी आंच पर भुनें।
  • इसे एक प्लेट में निकालकर ठंडा करें।
  • अब बादाम और दालों को भी अच्छी तरह से पैन में भुने और इसे ठंडा करें।
  • इन सभी चीजों को मिक्सी में अच्छी तरह से पीसें और इसका पाउडर बना लें।
  • आपका होममेड बेबी फूड तैयार है, आप इसे एक एयर टाइट जार में रख सकते हैं।

इन 3 नेचुरल तरीकों से हटाएं शिशु के शरीर के बाल, नहीं होंगे कोई साइड इफेक्ट

'हिप डिस्प्लेसिया' से बच्चों को चलने-फिरने में होती है परेशानी, माता-पिता समय रहते पहचानें इसके लक्षण

बच्चों को किस उम्र में टूथपेस्ट कराना होता है सही? जानिए शिशु को कितनी बार कराना चाहिए ब्रश

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source