Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Blocked Nose In Babies Home Remedies: सर्दियों में नवजात शिशुओं को अधिक देखभाल की जरूरत होती है। मौसम बदलने पर नवजात शिशु सर्दी-जुकाम और बुखार की चपेट में जल्दी आ जाते हैं। सर्दी लगने की वजह से कई बार शिशुओं में बंद नाक की समस्या भी हो सकती है। नाक बंद होने के कारण बच्चा ठीक से सांस नहीं ले पाता है और असहज महसूस करता है। अगर बच्चे के सांस लेते समय नाक से आवाज आए या बच्चा बहुत रो रहा हो या चिड़चिड़ा हो रहा हो, तो ये बंद नाक की समस्या के लक्षण हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में आपको खुद से किसी भी तरह का उपचार करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह लेनी चाहिए। इसके अलावा, ऐसे कुछ घरेलू नुस्खे भी हैं, जिनकी मदद से आप शिशु की बंद नाक को खोल सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको नवजात शिशु की बंद नाक को खोलने के कुछ असरदार घरेलू उपाय बता रहे हैं।
अपने शिशु की बंद नाक को खोलने के लिए आप सरसों के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप सरसों के तेल को हल्का गर्म करके शिशु की नाक, माथे छाती और पीठ की मालिश करें। इससे जुकाम और बंद नाक को ठीक करने में काफी मदद मिल सकती है।
अगर जुकाम के कारण शिशु की नाक बंद हो गई है, तो उसे ठंडे पानी के बजाय गर्म पानी से नहलाएं। ध्यान रखने कि पानी इतना गर्म होना चाहिए कि बच्चे की त्वचा को कोई नुकसान न हो। शिशु को गर्म पानी से नहलाने से उसके शरीर को गर्माहट मिलेगी, जिससे बंद नाक को खोलने में मदद मिलेगी।
शिशु को बंद नाक की परेशानी से राहत दिलाने के लिए उसे भाप दिलाएं। इसके लिए आप बच्चे को सीधी भाप न दिलवाएं, बल्कि उसे स्टीम वाले कमरे में रखें। इसके अलावा, आप ह्यूमिडीफायर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से बच्चे को बंद नाक की समस्या से काफी आराम मिलेगा।
अगर शिशु की नाक बंद है, तो उसे स्तनपान कराएं। दरअसल, मां के दूध में एंटीबॉडीज होती हैं, जो शिशु के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करती हैं। इम्यून सिस्टम मजबूत होने पर शिशु का शरीर संक्रमण से लड़ सकेगा। इससे सर्दी-जुकाम और बंद नाक जैसी समस्याओं से बचाव होगा।
अगर शिशु की नाक बंद है, तो आप नेजल स्प्रे का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप एक कप गर्म पानी में एक चम्मच नमक डालें। जब पानी ठंडा हो जाए, तो ड्रॉपर की मदद से इसकी 2-4 बूंदें बच्चे की नाक में डालें। इससे बच्चे की बंद नाक को क्लीन करने में मदद मिलेगी।
नवजात शिशु की बंद नाक को खोलने के लिए आप ये तरीके आजमा सकते हैं। हालांकि, अगर शिशु ज्यादा बीमार है, तो उसे तुरंत डॉक्टर के पास लेकर जाएं।