बच्चों में उल्टी की समस्या को रोकने में कारगर हैं ये 5 घरेलू उपाय, जल्द मिलेगी राहत

How To Stop Vomiting In Children: अगर आपके बच्चे को बार-बार उल्टी हो रही है, तो घबराएं नहीं। इन घरेलू उपायों को अपनाकर बच्चे की उल्टी को रोकने में मदद मिल सकती है। आइए, जानते हैं विस्तार से –

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated : May 1, 2024 5:09 PM IST

How To Stop Vomiting In Children: बच्चों को उल्टी होना एक आम बात है। वायरल संक्रमण, फूड पॉइजनिंग, गैस, मोशन सिकनेस की वजह से बच्चों को उल्टी की समस्या हो सकती है। आमतौर पर बच्चों में उल्टी एक या दो बार के बाद बंद हो जाती है। लेकिन अगर बच्चा बार-बार उल्टी कर रहा है, तो यह चिंता की बात है। उल्टी की वजह से बच्चों में डिहाइड्रेशन, कमजोरी, पेट दर्द और चिड़चिड़ापन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में, बच्चों में उल्टी को रोकने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों (Bacho Me Ulti Rokne Ke Upay In Hindi) का सहारा सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे बच्चों में उल्टी की समस्या को रोकने में मदद मिल सकती है।

पुदीने का रस

बच्चों में उल्टी की समस्या को रोकने के लिए पुदीने का रस काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए पुदीने की ताजा पत्तियों को पीसकर रस निकाल लें। अब एक चम्मच पुदीने के रस में एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर बच्चे को चटाएं। इससे उल्टी रोकने में काफी मदद मिल सकती है।

इलायची

उल्टी और मतली को रोकने के लिए इलायची बहुत असरदार होती है। इसके लिए एक इलायची के बीजों को पीस लें। फिर इसमें थोड़ा सा शहद मिलाकर बच्चे को दें। इससे उल्टी की समस्या से जल्द आराम मिल सकता है।

अदरक का रस

बच्चों में उल्टी की समस्या को रोकने के लिए अदरक का रस भी बेहद प्रभावी साबित हो सकता है। इसके लिए एक इंच अदरक का टुकड़ा लें और इसे कद्दूकस करके रस निकाल लें। अब इसमें थोड़ा सा शहद मिलाकर बच्चे को दें। इससे उल्टी को रोकने में मदद मिलेगी और पाचन भी दुरुस्त रहेगा।

चावल का पानी

बच्चों में उल्टी की समस्या को रोकने के लिए चावल का पानी लाभकारी हो सकता है। यह पेट की परेशानियों को दूर करने में कर सकता है। इसके लिए एक कप सफेद चावल लें और उसे दो कप पानी में उबाल लें। जब पानी आधा रह जाए, तो उसे ठंडा करके बच्चे को पिलाएं। इससे उल्टी को रोकने में मदद मिल सकती है।

नमक और चीनी का घोल

बच्चों में उल्टी को रोकने और शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए नमक और चीनी का घोल काफी असरदार है। इसके लिए एक कप पानी में चीनी और नमक मिलाएं। फिर थोड़ी-थोड़ी देर में बच्चों को यह घोल पिलाते रहें। इससे बच्चे के शरीर में पानी की कमी नहीं होगी और इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बना रहेगा।

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.