Home Remedies for Injuries : हल्की-फुल्की चोट लगने पर काम आएंगे ये होममेड टिप्स

जानें, कुछ होममेड टिप्स के बारे में, जिनकी मदद से आप त्वचा पर हुए घावों, कटने, छिलने का आराम से घर पर ही इलाज कर सकती हैं...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : September 7, 2019 8:10 PM IST

अक्सर दौड़ते-भागते या फिर जल्दबाजी में कोई काम करने से आपको चोट लगती है। स्किन पर खरोंच आ जाती है या त्वचा कहीं भी छिल-कट जाती है। बच्चों के साथ तो आए दिन ऐसा होता रहता है। बच्चों के शरीर पर हल्की सी भी चोट लगे या खून बहने लगे, तो चिंता करना जायज है। किसी भी छोटी सी चोट (Home Remedies for Injuries) को भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। हां, जरूरी नहीं कि हर चोट के इलाज के लिए आप डॉक्टर के पास चले जाएं। गहरे घाव या जख्म हैं या जंग लगे लोहे, शीशे से कहीं कट जाए, तो उसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। हां, कुछ हल्की-फुल्की चोटों का उपचार (Home Remedies for Injuries) आप घर पर भी कर सकती हैं। यहां कुछ होममेड टिप्स हम आपको बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप त्वचा पर हुए घावों, कटने, छिलने का आराम से इलाज कर सकती हैं...

हल्की और मामूली चोटों का होममेड इलाज 

1 जब भी कहीं त्वचा कट या छिले जाए, तो उसके लिए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें (Injuries Homemade tips)। यह हर घाव को जल्दी सुखाने में मदद करता है। एलोवेरा लेकर उसके बीच से जेल निकाल लें। इस जेल को अपने घाव पर लगाएं, तुरंत राहत मिल जाएगा।

2 सिरका तो आपके घर होगा ही। इसका भी इस्तेमाल अपने कटे-छिले पर कर सकती हैं। बच्चों को हो सकता है जलन महसूस हो, क्योंकि इससे जलन होती है। हालांकि, एक बार इसे घाव पर लगाने से घाव जल्दी भर जाते हैं। अधिक मात्रा में इस्तेमाल करने से बचें, क्योंकि इससे त्वचा में जलन महसूस देर तक हो सकता है। रूई में एक-दो बूंद डालकर ही घाव पर लगाएं।

3 चोट लगने पर जब खून काफी निकले, तो टी बैग के यूज से खून निकलना बंद हो जाता है। इससे घाव भी जल्दी भरता है।

4 हल्दी तो कई रोगों का रामबाण इलाज है। यह एक नेचुरल एंटीसेप्टिक होती है। यह घाव में होने वाले इंफेक्शन को फैलने नहीं देती है। चोट पर हल्दी का लेप लगाने से काफी असरदार होता है। घाव जल्दी सूखने लगता है।

5  त्वचा यदि छिल गई है, तो उसे पहले पानी से साफ कर लें। अब उसके ऊपर शहद लगाएं। ये काफी असरदार होता है। इसके अलावा, शहद लगाने से चोट में सूजन भी नहीं आती है।

वर्ल्ड हीमोफीलिया डे : जानें खून बहना ना बंद होने की इस बीमारी के लक्षण, कारण और उपचार

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source