कृष्ण ही नहीं राधा और बलराम के भी हैं कई नाम,गुणों से भरपूर पर्सनालिटी के लिए अपने नन्हें-मुन्नों को दें इनमें से कोई 1 नाम

यहां पढ़ें ऐसे सुंदर नामों की सूचि जो राधा रानी और बलशाली बलराम से जुड़े हुए हैं और इनके अर्थ भी बहुत सुंदर हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 7, 2023 11:36 AM IST

Hindu Baby Names Inspired By Radha And Balram: भगवान श्री कृष्ण के बाल रूप से जुड़ी कहानियों में उनके सुंदर रूप के बारे में बातें की जाती हैं और इसी तरह उनके उन नामों का भी वर्णन अक्सर होता है जो उन्हें बचपन में मिले थे। कान्हा, बालगोपाल और नंदकिशोर जैसे नामों से जहां कृष्ण को याद किया जाता है वहीं,भारतीय घरों में छोटे बच्चों को भी इन्हीं नामों से पुकारा जाता है। वहीं, कृष्ण के साथ उनकी सखी राधा रानी से भी भक्तों को बहुत प्रेम है। कृष्ण से पहले राधा (Radha Krishna) का नाम लिया जाता है और कृष्ण के साथ जिक्र होता है उनके बड़े भाई बलराम और छोटी बहन सुभद्रा का भी। ये सभी अपने गुणों, चरित्र और विचारों की वजह से घर-घर में पूजे जाते हैं। इन तीनों के कई नाम हैं और लोग अपने बच्चों का नामकरण करते समय राधा, कृष्ण के अलावा बलराम के नामों के आधार पर अपने बच्चों का नाम रखना पसंद करते हैं। यहां आप पढ़ सकते हैं ऐसे ही कई सुंदर नामों की सूचि जो राधा रानी और बलशाली बलराम से जुड़े हुए हैं और इनके अर्थ भी बहुत सुंदर हैं। (Hindu Baby Names Inspired By Radha And Balram In Hindi)

बेटियों के लिए राधा के सुंदर नाम (Names of Radha Rani for baby girl)

वृत्तिका : यह एक पारम्परिक शब्द है लेकिन यह सुनने में बहुत ही मॉडर्न और यूनिक लगता है। वृत्तिका राधा रानी का एक नाम है।

बृंदा : राधा और तुलसी दोनों को बृंदा के नाम से भी संबोधित किया जाता है।

गौरंगी : श्वेत रंग की सुंदर कन्या जो आनंद से आपका घर भर  देगी।

मनमयी : कृष्‍ण प्रिया राधा को मनमयी भी कहा जाता है क्योंकि वे सुंदर मन की धनी कही जाती हैं।

ऋद्धिका : इस नाम का अर्थ है जीवन में हमेशा सफल रहने वाला व्यक्ति।

कनुप्रिया :राधाजी को कृष्‍ण की प्रिय होने के कारण उन्हें कनुप्रिया भी कहा जाता है।

कनवी : इस शब्द का अर्थ है जो कृष्ण से संबंधित हो जैसे, उनकी मुरली, उनके भक्त और देवी राधा।

लड़कों के लिए बलराम के नाम (Names of Balram for baby boy)

संकर्षण- आकर्षित करने वाला

रौहिन्या- रोहिणी के पुत्र

राम- शांति प्रदान करने वाला

बलदाऊ- बलशाली

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source