Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Kh Se Bache Ka Kya Naam Rakhe: हमारे नाम से हमारी पहचान होती है और ऐसा माना जाता है कि बड़े होकर बच्चे का मतलब उसके स्वभाव से मेल खाता है। ऐसे में हर माता-पिता अपने बच्चे का बेस्ट से बेस्ट नाम रखना चाहते हैं, लेकिन कई अक्सर ऐसे होते हैं, जिनमें बस गिने-चुने ही नाम लोगों को पता है। कई बार तो माता-पिता खुद अपने बच्चे का पुराने जमाने वाला नाम नहीं रखना चाहते हैं।
हम बात कर रहे हैं 'ख' अक्षर से शुरु होने वाले नामों की, जो आज बस खुशी तक ही सीमित है। ऐसे में अगर आपके बच्चे का नाम ख से पड़ रहा है और आपको समझ नहीं आ रहा कि क्या करें, तो परेशान न हों। आज हम आपको इस लेख में 'ख' से शुरु होने वाले हिंदू बच्चों के बहुत ही यूनिक, सार्थक और खूबसूरत नाम बताने वाले हैं, जिनमें से कुछ तो भगवानों के नाम को भी दर्शाते हैं। आइए जानते हैं ख से शुरु होने वाले बच्चों के नाम।
खेदव - खदेव भगवान शिव के अनेकों नामों में से एक है, जिसका अर्थ होता है भक्त। यानी कि अगर आप अपने बच्चे को भक्ति भाव के साथ बढ़ाना चाहते हैं तो उसका नाम यह रख सकते हैं। खदेव नाम वाले लोगों को द़ृढ़ विश्वास वाला माना जाता है।
खगेंद्र- यह नाम जितना सुंदर है, उतना ही खूबसूरत उसका अर्थ भी है। खगेन्द्र का अर्थ होता है पक्षियों का राजा। पौराणिक कथाओं की बात करें तो इस नाम को गरुड़ भगवान के लिए भी उपयोग किया जाता है, जो भगवान विष्णु का वाहन हैं।
ख्याति- ख्याति नाम का अर्थ है प्रसिद्ध, गौरव और यश होता है। आप अपनी प्यारी सी बेटी को यह नाम दे सकते हैं। यह नाम दर्शाता है कि वह अपने जीवन में सफलता प्राप्त करेगी और समाज में अपनी एक खास पहचान बनाएगा।
खुशिका- कुछ बच्चे पैदा होती ही अपनी मुस्कान से सबका दिल मोह लेते हैं। ऐसों बच्चों पर खुशिका नाम बहुत अच्छा लगेगा, क्योंकि इस नाम का अर्थ होता है हमेशा खुश रहने वाली या आनंदित, जोकी आपकी बेटी है।
खम्या- आप अपनी बेटी का नाम खम्या रख सकते हैं। इस प्यारे से नाम का अर्थ होता है सुखद और मनोरम। यह नाम उस व्यक्ति के स्वभाव को दर्शाता है जो विनम्र और शांत हो।
खुशांश- अगर आप लड़के के लिए ख से कोई नाम खोज रहे हैं तो उसका नाम खुशांश रखें, जिसका अर्थ होता है खुशी का अंश, सुख का भाग। क्योंकि आपका बच्चा आपके लिए खुशियां लेकर आया है, इसलिए उसके लिए यह नाम सार्थक है।
खिलेश्वर- खिलेश्वर का अर्थ होता है परमात्मा या ईश्वर, जो पूरे ब्रह्मांड को नियंत्रित करे। यानी जो हर जगह मौजूद है और हर वस्तु का स्वामी है। बेटे के लिए यह नाम काफी यूनिक और अच्छी अर्थ वाला है।
खेमानंद- खेमानंद, जिसमें 'खेम' जिसका अर्थ है कल्याण या सुरक्षा और 'आनंद' का अर्थ होता है खुशी और हर्ष। अगर आप अपने बच्चे को ऐसा नाम देना चाहते हैं जो उसके सुखी, खुशहाल और सुरक्षित जीवन को दर्शाए, तो उसका नाम खेमानंद रख सकते हैं।
खविषा- बेटियां तो खुशियों का पिटारा होती हैं, खासकर उनके घर जो बेटियों को पूजते हैं। ऐसे माता-पिता जिन्हें बेटी पैदा हुई है वो उसका नाम खविषा रख सकते हैं। इस नाम का अर्थ ही इच्छाओं की देवी है और बेटियों की इस भूमिका को दर्शाता है कि वे घर में सौभाग्य और समृद्धि लाती हैं।
खमेशी- खविषा से इतर, खमेशी नाम का अर्थ आकाश या चंद्रमा की देवी होता है। यह नाम वाली बेटियों का स्वभाव शांत, शीतल होता है और वह सुंदरता का प्रतीक होती हैं।
खेमा- खेमा एक सुंदर संस्कृत नाम है जिसका अर्थ है सुरक्षा, कल्याण और शांति है। अगर आप खुशी जैसे पुराने नामों से बोर हो गए हैं और अपनी बेटी को कोई प्यारा और यूनिक नाम देना चाहते हैं तो खेमा नाम चुनें। यह नाम जीवन में शुभता और सौहार्द का प्रतीक है। खेमा देवी लक्ष्मी का भी एक नाम है जो घर में धन-दौलत की कमी नहीं होने देता।
खामिनी- वैसे तो सभी माता-पिता के लिए उनकी बेटियां सुंदर ही होती हैं, लेकिन अगर आपकी बेटी के नयन नक्ष बहुत ही ज्यादा तीखे और सुंदर हैं तो उसपर खामिनी नाम बहुत ही खूबसूरत लगेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि खामिनी का अर्थ सुन्दर महिला, शांत व मनोहर स्त्री होता है।
खुशवंत- अगर आपका बच्चा घर में आते ही खुशियों का कारण बन गया है या घर पर सकारात्मक एनर्जी लेकर आया है तो उसका नाम खुशवंत रख सकते हैं। खुशवंत नाम का अर्थ है सुख और खुशी से भरा हुआ जीवन। यह नाम वाले बच्चे अपने और अपने आसपास वालों का जीवन आनंदित कर देते हैं।
खेमचन्द- यह थोड़ा पुराने जमाने का नाम जरूर लगेगा लेकिन अर्थ जानने के बाद आप अपने बेटे का यही नाम रखने वाले हैं। खेमचन्द नाम का अर्थ है कल्याण, शुभ या सुरक्षा व कल्याणकारी चंद्रमा या शुभ चंद्रमा।
खलेश- खलेश नाम दो महत्वपूर्ण शब्दों के मेल से बना है- खल यानी कि अखंड और ईश का मतलब स्वामी। यानी कि इसका अर्थ है कल्याण, सुख और शांति का स्वामी। यह नाम व्यक्ति के जीवन में स्थायी खुशहाली और मानसिक स्थिरता का प्रतीक है।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।