... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : December 1, 2017 3:54 PM IST
बच्चों में बुरे सपने एक बहुत ही सामान्य घटना है और गंभीर भी हैं। यदि आपका बच्चा लगातार बुरे सपने देख रहा है तो यह आपके लिए महत्वपूर्ण है और इस समस्या से निपटने के बारे में सोचें। बुरे सपनों का कोई निश्चित कारण नहीं है। इसलिए इसकी वजह ऐसी कोई भी चीज हो सकती है जो मानसिक रूप से आपके बच्चे को परेशान कर रही हो। स्टडीज़ के मुताबिक, जिन बच्चों को स्कूल में परेशान किया जाता है या बार-बार सज़ा दी जाती है, उन्हें सोने में परेशानी और बुरे सपनों का खतरा अधिक होता है। एक स्टडी से यह भी पता चलता है कि बुरे सपने बच्चे को आत्महत्या करने जैसे जानलेवा विचारों और पीटीएसडी (PTSD) के खतरे में डाल सकते हैं। क्योंकि बच्चों को बुरे सपने सबसे ज़्यादा प्रभावित करते हैं और हार और निराशा की भावना पैदा होती है। माता-पिता के रूप में, यह वह काम हैं जो आप अपने बच्चे को आराम दिलाने के लिए कर सकते हैं:
उनकी बात सुनो: अगर आपका बच्चा दुखभरे या भयावह सपनों के बारे में बताता है तो अनदेखा न करें। उनकी बात बहुत सावधानी से सुनें और अपने बच्चे को दिखाएं कि आप उनके साथ हैं।
उनके सपनों के बारे में उनसे बात करें: उनसे समझाएं कि ये सिर्फ सपने हैं और इससे उन्हें कुछ नहीं होगा। अगर उन्हें डर लगता है तो उन्हें भरोसा दिलाएं। उन्हें सकारात्मक चीजों के बारे में सोचने के लिए कहें। आप उन्हें बहादुर होने और डर को हराने के बारे में कहानियां पढ़ा या सुना सकते हैं।
सकारात्मक माहौल बनाएं: उन्हें कुछ ऐसी चीजों में शामिल करें जो दिलचस्प हों और उन्हें पसंद हों। विशेष रूप से सोने से पहले, उन्हें एक अच्छे मूड के साथ बिस्तर पर जाने दें।
अगर आवश्यक हो तो कुछ दिनों के लिए उनके साथ सोएं: यह उन्हें सुरक्षा की भावना देगा और उन्हें बेहतर तरीके से सोने में मदद मिलेगी। अगर उसे पसंद है तो सोते समय उसे कहानियां सुनाएं और कुछ अच्छा संगीत सुनने दें।
डरावनी फिल्मों या टेलीविज़न शो से बचें: ऐसी फिल्मों या प्रोग्राम में संगीत, और ग्राफिक सामग्री उनके डरावने सपने की याद दिला सकती है। बस कुछ दिनों के लिए ऐसी फिल्मों से बचें।
योग कराएं: बच्चों को योग के बारे में बताएं, क्योंकि इससे उसे अच्छी नींद आएगी। हालांकि योग का बुरे सपनों से लड़ने का कोई सीधा संबंध नहीं है, लेकिन इससे उन्हें आराम और बेहतर महसूस करने में मदद मिलेगी।
Read This in English.
अनुवादक: Sadhana Tiwari.
चित्रस्रोत:Shutterstock Images.
संदर्भ:Schredl, M., & Pallmer, R. (1997). Nightmares in children. Praxis der Kinderpsychologie und Kinderpsychiatrie, 46(1), 36-56.
Van der Kolk, B., Blitz, R., Burr, W., Sherry, S., & Hartmann, E. (1984). Nightmares and trauma: A comparison of nightmares after combat with lifelong nightmares in veterans. American Journal of Psychiatry, 141(2), 187-190.
Raskind, M. A., Peskind, E. R., Kanter, E. D., Petrie, E. C., Radant, A., Thompson, C. E., … & Thomas, R. G. (2003). Reduction of nightmares and other PTSD symptoms in combat veterans by prazosin: a placebo-controlled study. American Journal of Psychiatry, 160(2), 371-373.