Winter Diet for Kids: सर्दियों में नहीं पड़ेंगे बच्चे बीमार जब खिलाएंगे ये 5 फूड्स, इम्यूनिटी भी होगी मजबूत
Winter Diet for Kids: सर्दियों में नहीं पड़ेंगे बच्चे बीमार जब खिलाएंगे ये 5 फूड्स, इम्यूनिटी भी होगी मजबूत
Winter Diet for Kids: क्या आपका बच्चा सर्दियों में बार-बार सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार से परेशान रहता है? यदि हां, तो शामिल करें उनकी डाइट में कुछ हेल्दी फूड्स, ताकि बूस्ट हो उनकी इम्यूनिटी....
Written By: Anshumala | Updated : December 22, 2021 8:01 AM IST
सर्दियों में नहीं पड़ेंगे बच्चे बीमार जब खिलाएंगे ये 5 फूड्स
सर्दी के मौसम में छोटे बच्चे बार-बार बीमार पड़ते हैं। ऐसे में उनकी देखभाल करने की जरूरत सबसे अधिक होती है। कभी सर्दी-खांसी, तो कभी बुखार से परेशान रहते हैं बच्चे। दरअसल, छोटे बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता उतनी मजबूत नहीं होती है। ऐसे में सबसे जरूरी है उनकी इम्यूनिटी पावर को मजबूत बनाए रखने की, जिसके लिए जरूरी है उनके खानपान में सभी तरह की पौष्टिक चीजों (Winter Foods for Kids) को शामिल करना। कुछ ऐसे फूड्स को खिलाना, जो शरीर को अदंर से गर्म रखते हैं। सर्दियों के सीजन में आप अपने बच्चे को रखना चाहते हैं स्वस्थ और निरोग, तो इन चीजों को उनकी डाइट में जरूर शामिल करें।
सर्दियों में नहीं पड़ेंगे बच्चे बीमार जब खिलाएंगे ये फूड्स
छोटे बच्चे सब्जियां खाने से भागते हैं, लेकिन हेल्दी रखने के लिए जरूरी है कि उन्हें आप सब्जी भी खिलाएं। प्रतिदिन नहीं खाना चाहता है सब्जी, तो सप्ताह में दो दिन जरूर हरी पत्तेदार सब्जियां किसी ना किसी रूप में उनके भोजन में शामिल करें। आप पालक, मेथी आदि को आटे में गूंद कर पराठा, पूड़ी बनाकर खिलाएं। दाल में भी इन्हें डाल सकती हैं। सैंडविच खाना पसंद है, तो उसमें भी इन सब्जियों को मिला सकते हैं। इससे उनके शरीर में आयरन की कमी नहीं होगी। कई अन्य पोषक तत्व भी शरीर को मिलेंगे।
यदि आपका बच्चा 5-10 साल का है, तो उसे आंवला खाने के लिए दें। विटामिन सी से भरपूर आंवले का एक टुकड़ा ही बच्चे को नमक लगाकर खाने के लिए दें। इससे उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) बढ़ेगी। कई छोटे-मोटे रोगों से शरीर आसानी से लड़ पाएगा। सर्दी-जुकाम, खांसी जैसी समस्या बार-बार परेशान नहीं करेगी। आंवला खाने से बाल और स्किन भी हेल्दी रहेंगे।
आप रोटी तो अपने बच्चे को खिलाती ही होंगी। सर्दियों में सिर्फ गेहूं के आटे से बनी रोटियां ही खाने के लिए ना दें। इसमें ज्वार, बाजरा की रोटी भी शामिल करें। सप्ताह में एक बार ज्वार-बाजरा की रोटी जरूर घी लगाकर खिलाएं। ये बेहद ही पौष्टिक और हेल्दी होते हैं।
बच्चों को ड्राई फ्रूट्स काफी पसंद होता है। उन्हें बादाम, मूंगफली, अखरोट 3-4 दाने प्रतिदिन खाने के लिए दे सकती हैं। इन्हें आप घी में रोस्ट करके भी खिला सकती हैं। मूंगफली, तिल और गुड़ से बनी चिक्की आजकल खूब मिलती है। बच्चोंको यह पसंद भी आता है। नट्स एक हेल्दी स्नैक्स है, जो प्रोटीन से भरपूर होते हैं। मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट होता है।
इन चीजों के अलावा, बच्चों को प्रतिदिन गुड़ खिलाएं। हल्दी भी खांसी, सर्दी-जुकाम से बचाए रखेगी। रात में गर्म दूध में थोड़ी सी हल्दी पाउडर मिलाकर पिलाएं। इससे शरीर अंदर से गर्म रहेगा। गुड़ खाने से शरीर में आयरन की कमी नहीं होगी। हल्दी कई तरह के इंफेक्शन से बचाए रखने का काम करती है। बच्चों को प्रतिदिन एक उबला हुआ अंडा खाने के लिए दें। शरीर को गर्माहट देगा। एनर्जी से भरपूर रहेंगे बच्चे। प्रोटीन की कमी नहीं होगी, जिससे उनकी आंखें हेल्दी रहेंगी। वेजिटेबल सूप पिलाएं। इससे हर तरह की सब्जियां भी खा पाएंगे। चाहें तो सब्जियों को अच्छी तरह से स्मैश कर दें, ताकि उन्हें पता ही ना चले कि आपने कोई सब्जी भी डाली है। चिकन सूप उन्हें पसंद है, तो वो भी आप पिला सकती हैं। सर्दियों में गाजर खूब मिलता है। गाजर का हलवा हर किसी का फेवरेट होता है। गाजर में मौजूद विटामिन ए बच्चों के शरीर के लिए बेहद जरूरी पोषक तत्व है। गाजर को आप सलाद, सूप, जूस, हलवा, सब्जी आदि के रूप में खा सकते हैं।
(डिस्क्लेमर: सर्दी के मौसम में बच्चों की डाइट से संबंधित यहां दी गई सभी जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। हेल्थसाइट हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले किसी चाइल्ड स्पेशलिस्ट या डाइटिशियन से सलाह जरूर ले लें।)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.