मोटे बच्चों में कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों का खतरा कम कर सकती है डायट, स्टडी में किया गया दावा

एक हेल्दी डायट पैटर्न फॉलो करते हैं और थोड़ी कसरत करते हैं तो उनके लिए कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों का रिस्क (cardiovascular disease risks) कम हो सकता है। (Childhood Obesity And Cardiovascular Disease)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 23, 2021 7:32 PM IST

Childhood Obesity And Cardiovascular Disease: बचपन में मोटापे से परेशान बच्चे अगर एक हेल्दी डायट पैटर्न फॉलो करते हैं और थोड़ी कसरत करते हैं तो उनके लिए कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों का रिस्क (cardiovascular disease risks) कम हो सकता है। यह दावा किया गया है क्लीवलैंड क्लिनिक की टीम (Cleveland Clinic-led research team) द्वारा किए गए एक रिसर्च में। इस स्टडी के परिणामों को जर्नल ऑफ क्लिनिकल पिडियाट्रिक्स (Journal of Clinical Pediatrics ) में प्रकाशित किया गया। स्टडी के दौरान बच्चों और उनके माता-पिता में मोटापे और उससे जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं की संभावनाओं पर अध्ययन किया गया । (Childhood Obesity And Cardiovascular Disease In Hindi)

बचपन में अधिक वजन बढ़ा सकता है कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों का खतरा

सेंटर फॉर डिज़िज़ कंट्रोल एंड प्रीवेंशन (Center for Disease Control and Prevention) के अनुसार, केवल अमेरिका में 5 में से 1 बच्चा चाइलहूड ओबेसिटी यानि मोटापे की चपेट में है। ऐसे बच्चे जिनका वजन अधिक है उनमें हाई ब्लड प्रेशर (high blood pressure) और हाई कोलेस्ट्रॉल (high cholesterol) का रिस्क अधिक होता है और इन समस्याओं का सीधा संबंध कार्डियोवैस्कुलर डिज़िज़ेज़ यानि दिल की बीमारियों, टाइप 2 डायबिटीज (type 2 diabetes) और कैंसर (cancer) से है। (Childhood Obesity And Cardiovascular Disease)

स्टडी के दौरान सालभर के लिए शोधकर्ताओं ने 96 बच्चों पर अध्ययन किया। इन बच्चों की उम्र 9 से 18 वर्ष के बीच थी और इन सभी बच्चों का बॉडी मास इंडेक्स (BMI) 96 प्रतिशत से अधिक था। स्टडी के दौरान पाया गया-

  • कम उम्र से ही अगर हेल्दी डायट का सेवन शुरू किया जाए तो बड़े होने के बाद कार्डियोवैस्कुलर डिज़िज़ेज़ का रिस्क कम हो सकता है।
  • लो फैट डायट लेने से दिल को स्वस्थ रखने और बीमारियों से बचाना भी आसान हो जाता है।
  •  मेडिटेरियन डायट ( Mediterranean Diet) और प्लांट बेस्ड डायट (Plant-based diet) के अलावा स्टडी में अमेरिकन हार्ट एशोसिएशन डायट को ( American Heart Association Diet) कार्डियोवैस्कुलर डिज़िज़ेज़ का रिस्क कम करने के लिहाज से कारगर पाया गया।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.