Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

बच्चे को भूख न लगने के कारण कम मिल रहा पोषण, तो उसके खाने में शामिल करें ये 5 हेल्दी स्नैक्स

Healthy snacks for kids: बच्चों के बढ़ते शरीर को पर्याप्त पोषण देना जरूरी है, लेकिन अगर आपके बच्चे को भी भूख नहीं लगती तो आप उसके खाने में पोषण से भरी ये हेल्दी चीजें स्नैक्स के रूप में भी शामिल कर सकते हैं।

बच्चे को भूख न लगने के कारण कम मिल रहा पोषण, तो उसके खाने में शामिल करें ये 5 हेल्दी स्नैक्स
"The quality of a child's diet not only influences weight, but also affects overall growth. Poor diets can lead to malnutrition, sluggishness, and academic performance issues, setting the stage for adult-onset diseases," she said, adding that sugary beverages increase the risk of dental issues, obesity, and hyperactivity. Controlling portion sizes, allowing children autonomy in deciding portions, and following the food pyramid contribute to a healthier diet.

Written by Mukesh Sharma |Published : January 29, 2024 12:25 PM IST

How to increase nutrition in children's diet: हेल्दी रहने के लिए वैसे पोषण हर किसी को चाहिए होता है, लेकिन छोटे बच्चों को उसकी ज्यादा जरूरत होती है क्योंकि उनका शरीर बढ़ हा होता है। शरीर को पोषण देने का काम हमारे द्वारा ली जा रही डाइट और उसमें मौजूद हेल्दी फूड्स का होता है। लेकिन बच्चों को हेल्दी खाना खिलाना इतना आसान काम नहीं होता है। अक्सर बच्चे बाहर की चीजें खा लेते हैं, जिनके कारण उन्हें भूख नहीं लगती और उनके शरीर को बहुत से पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं। इसलिए आपको सबसे पहले उनकी बाहर की चीजें बंद करनी होंगी और वे चीजें आप घर पर ही उन्हें हेल्दी और टेस्टी स्नैक्स देकर ही कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ हेल्दी स्नैक्स के बारे में बताने वाले हैं, जो उन्हें बाहर की चीजों की तरह टेस्टी भी लगेंगे और इससे उनके शरीर को पर्याप्त पोषण भी मिलेगा। चलिए जानते हैं बच्चों को लिए बेस्ट हेल्दी स्नैक्स के बारे में।

1. उबला हुआ चना (Boiled gram)

बच्चे को स्नैक्स के रूप में आप उबले चने भी दे सकते हैं, जिसमें आप हल्का का काला नमक और काली मिर्च मिलाकर उसे बेहद टेस्टी बनाया जा सकता है। उबला चना प्रोटीन व आयरन से भरपूर बेहद हेल्दी स्नैक्स है और साथ ही इसमें मौजूद फाइबर जैसे खास तत्प पेट की बीमारियों को दूर करने में भी आपकी काफी मदद कर सकते हैं।

2. रोस्टेड ड्राइ फ्रूट्स (Roasted dry fruits)

अगर आपका बच्चा पानी में भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स खा लेता है, तो वह उसके लिए बेस्ट हेल्दी ऑप्शन हो सकता है। हालांकि, कुछ बच्चे रोज इसे नहीं खा पाते हैं और इसलिए आप उन्हें स्नैक्स के रूप में रोस्टेड ड्राई फ्रूट्स भी दे सकते हैं। ड्राई फ्रूट्स में मौजूद ढेर सारे पोषक तत्व बच्चों के विकसित हो रहे शरीर को कई फायदे प्रदान करता है।

Also Read

More News

3. खट्टा-मीठा फ्रूट चाट (Fruit chaat)

खट्टे-मीठे फलों को मिक्स उनका चाट बनाकर भी बच्चे को दिया जा सकता है, उनका खट्टा मीठा स्वाद न सिर्फ बच्चों को टेस्टी लगता है, बल्कि अलग-अलग फ्रूट्स में मौजूद, प्रोटीन व मिनरल्स होते हैं, जो बच्चों के शरीर में कई फायदे पहुंचाते हैं। रोजाना बच्चों को अलग-अलग फ्रूट्स का चाट बनाकर खिलाएं जो उन्हें पसंद भी आएगा इससे उनके शरीर को फायदा भी मिलेगा।

4. चटपटा वेजिटेबल सलाद (Vegetable salad)

सलाद को भी टेस्टी बनाकर बच्चों को खिलाया जा सकता है, इसमें हल्का काला नमक, काली मिर्च और नींबू जैसी चीजें मिलाकर बोरिंग सब्जियों को भी चटपटा व टेस्टी बनाया जा सकता है। अगर आप चाहें तो कुछ उबली हुई सब्जियां भी सलाद में मिला सकते हैं, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद रहती है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

5. दूध के साथ डार्क चॉकलेट (Dark chocolate and milk)

डार्क चॉकलेट को अगर सही समय पर और सही मात्रा में लिया जाए तो यह कोई अनहेल्दी फूड नहीं बल्कि एक हेल्दी स्नैक्स हो सकता है। आप अपने बच्चे को दूध के साथ डार्क चॉकलेट भी खाने को दे सकते हैं, जो उनके लिए एक हेल्दी विकल्प हो सकता है। बच्चे डार्क चॉकलेट के साथ दूध भी खुश होकर पी लेते हैं, जिससे उन्हें डार्क चॉकलेट और दूध दोनों के ही फायदे एक साथ मिल जाते हैं।