... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Agencies | Updated : January 4, 2017 5:58 PM IST
If you have ever asked yourself this question: ‘Where did I go wrong?’ looking at your child’s bad behaviour, step back and take a deep breath. If you feel you may be spoiling your child, here are few things you can do to make sure that all that love doesn’t make him a brat.
मूल स्रोत: IANS Hindi
आजकल हो या कल बच्चों को हमेशा से ही सही मार्गदर्शन की ज़रूरत होती है। तभी उनका बेहतर तरीके से भविष्य का गठन हो सकता है। इसके लिए माता-पिता दोनों प्यार से बच्चों के बेहतर जीवनशैली का ज्ञान दें जिससे वे खान-पान से लेकर हर बात में सही और गलत की पहचान कर पायें। जो बच्चे सक्रिय रूप से परामर्श के गतिविधि में भाग लेते हैं उनकी जीवनशैली बेहतर हो पाती है।
परिवार का प्यार भरा सान्निध्य, खानपान में हस्तक्षेप और जीवनशैली का परामर्श बच्चे को बेहतर शारीरिक गतिविधियों और संतुलित आहार के लिए प्रेरित कर सकता है। एक नए शोध में यह जानकारी मिली है। शारीरिक गतिविधि और आहार परामर्श के प्रभावों को जानने के लिए शोधार्थियों ने छह-आठ साल के 500 बच्चों का दो साल तक आकलन किया।
यूनिवर्सिटी ऑफ ईस्टर्न फिनलैंड से अन्ना वितिसालो ने बताया, 'अध्ययन में जिन परिवार के बच्चों ने जीवनशैली परामर्श गतिविधि में भाग लिया था, वह इस दौरान अधिक सक्रिय रहे, उन्होंने भरपूर मात्रा में सब्जियों और पोषक तत्वों का सेवन किया। हालांकि इस दौरान बच्चों का माहौल काफी स्वतंत्रता से भरा रहा।' उच्च प्रभावों की गणना के लिए कुछ सत्रों में बच्चों के अभिभवाकों को भी शामिल किया गया था।
इस अध्ययन की सह लेखक टीमो लक्का ने बताया, 'अभिभावकों की व्यक्तिगत भागीदारी बच्चे की जीवशैली का हिस्सा होना चाहिए। इससे बच्चों में कई गैर-संचारी (नॉन कम्यूनिकेबल) रोग होने का जोखिम कम होता है, जीवनशैली व्यवहारों में सुधार चिकिस्ता में होने वाले खर्चो को भी कम कर सकता है।' यह शोध 'प्रिवेंटिव मेडिसिन' पत्रिका में प्रकाशित हुआ है।
चित्र स्रोत: Shutterstock