Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
मूल स्रोत: IANS Hindi
मां का दूध नवजात शिशु के लिए कितना फायदेमंद होता है ये तो सभी जानते हैं। यहाँ तक कि समय से पूर्व जो बच्चे जन्म लेते हैं उनको मानसिक और शारीरिक तौर पर और भी विकसित होने की ज़रूरत होती है। इस मामले में मां का दूध बेहतर तरीके से काम करता है।
मां का दूध नवजात के लिए अमृत समान होता है और खासकर समयपूर्व जन्म लेने वाले बच्चों के लिए यह और भी फायदेमंद होता है, जिससे बच्चे का शारीरिक व मानसिक विकास दुरुस्त होता है। नए शोध में भी बताया गया है कि मां का दूध समय पूर्व जन्म लेने वाले बच्चों के मानसिक विकास में अहम भूमिका निभाता है।
अमेरिका के सैंट लुइस यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में वरिष्ठ अनुसंधानकर्ता सिंथिया रोजर्स ने बताया, 'निश्चित समय से पहले जन्म लेने वाले बच्चों का मस्तिष्क आमतौर पर पूरी तरह से विकसित नहीं हो पाता है। शारीरिक विकास में मां के दूध की अहम भूमिका को देखते हुए हम मस्तिष्क में भी इसके प्रभाव को देखना चाहते थे।' पढ़े-छोटे बच्चों को मां के दूध के अलावा नारियल दूध देना भी सुरक्षित
उन्होंने बताया, 'एमआरआई स्कैन से हमने पाया कि अधिक स्तनपान करने वाले बच्चों का ब्रेन वॉल्यूम अधिक बड़ा होता है। यह इसलिए अधिक महत्वपूर्ण है, क्योंकि पहले हुए कई अध्ययनों में ब्रेन वॉल्यूम और संज्ञानात्मक विकास के बीच संबंध मिले हैं।' यह शोध तीन मई को बाल्टीमोर में होने वाले पीडियाट्रिक एकेडमी सोसाइटीज सम्मेलन में प्रस्तुत किया जाएगा। पढ़े-ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली महिलाओं की ब्रेस्ट में दर्द होने पर ये उपाय अपनाएं
इसलिए कम से कम छह महीने तक हर बच्चे को मां का दूध देना बहुत ज़रूरी होता है जिससे कि वह पूरे जिंदगी के लिए शारीरिक और मानसिक तौर पर सुदृढ़ और सशक्त हो जाते हैं।
चित्र स्रोत: Shutterstock