Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Health Hazards Of Room Heater: बच्चों के कमरे में 'रूम हीटर' लगाकर सुलाना हो सकता है हानिकारक, बच्चों को हो सकती हैं ये समस्याएं

रूम हीटर के प्रयोग से सेहत को कई प्रकार के नुकसान भी हो सकते हैं जिसके बारे में आप पढ़ सकते हैं इस लेख में। (Room Heater side effects for health)

Health Hazards Of Room Heater: बच्चों के कमरे में 'रूम हीटर' लगाकर सुलाना हो सकता है हानिकारक, बच्चों को हो सकती हैं ये समस्याएं

Written by Sadhna Tiwari |Updated : January 4, 2022 7:56 PM IST

Health Hazards Of Room Heater:मौसम बदलने और लगातार गिरते मौसम में शरीर को ऊष्मा देने के लिए गर्म कपड़ों के साथ-साथ रूम हीटर का भी इस्तेमाल बहुत से लोग करते हैं। सर्दियों के मौसम में लोग अपने कमरे को गर्म और आरामदायक रखने के लिए रूम हीटर का इस्तेमाल करते हैं। वहीं, ठंड से बचाने के लिए बच्चों के कमरे में भी हीटर का प्रयोग बहुत आम है। लेकिन, भले ही रूम हीटर लगाने से आपका कमरा गर्म महसूस हो सकता है लेकिन,रूम हीटर के प्रयोग से सेहत को कई प्रकार के नुकसान भी हो सकते हैं जिसके बारे में आप पढ़ सकते हैं इस लेख में। (Room Heater side effects for health in Hindi)

बच्चों के कमरे में रूम हीटर लगाना क्यों हो सकता है नुकसानदायक?

बढ़ सकती है स्किन से जुड़ी समस्याएं

रूम हीटर में मेटल से बनी एक रॉड लगायी जाती है जो हीटर स्टार्ट करने के बाद गर्म हो जाती है। यह गर्म रॉड कमरे की हवा की नमी को सोख लेता है जिससे कमरे में ठंड भी कम महसूस होने लगती है। कमरे की यह शुष्क और गर्म हवा बच्चों की नाजुक त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है जिससे स्किन ड्राई बन सकती है। त्वचा का रूखापन बढ़ने के अलावा खुजली की समस्या भी बढ़ सकती है। बच्चों की नाजुक त्वचा के लिए जहां रूम हीटर की हवा नुकसानदायक है वहीं, बड़ों की स्किन पर भी इसके बुरे प्रभाव पड़ सकते हैं। रूम हीटर की हवा के सम्पर्क में आने से स्किन रफ, डार्क और बहुत अधिक ड्राई बन सकती है। साथ ही त्वचा पर एक्जिमा के लक्षण भी दिखायी दे सकते हैं।

नाक बहने और गला खराब होने का बढ़ सकता है डर

बहुत देर तक हीटर से निकलने वाली गर्म हवा के सम्पर्क में रहने से छोटे बच्चों की नाक और श्वसन मार्ग से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं जैसे, उनका गला खराब हो सकता है या खांसी और नाक बहने जैसी परेशानियां शुरू हो सकती हैं। इसी तरह बच्चों में श्वसन मार्ग से जुड़ी समस्याओं का खतरा भी बढ़ता है। अस्थमा के मरीजों को भी रूम हीटर के इस्तेमाल से बचने की सलाह अक्सर दी जाती है क्योंकि इससे उनकी समस्या ट्रिगर हो सकती है।

Also Read

More News

ब्रेन पर पड़ सकता है बुरा असर

रूम हीटर इस्तेमाल करना स्वास्थ्य के लिए इसलिए भी हानिकारक है क्योंकि इससे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक गैसों का भी उत्सर्जन होता है। हीटर की रॉड जब गर्म होती है तो इससे कार्बन मोनोऑक्साइड जैसी विषैली गैस निकलती है जिसे बच्चों के ब्रेन के लिएहानिकारक माना जाता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

(डिस्क्लेमर:इस लेख में बीमारी और स्किन केयर से जुड़ी सभी जानकारियां सूचनात्मक उद्देश्य से लिखी गयी है। किसी भी नुस्खे पर अमल करने या त्वचा-संबंधी किसी समस्या की चिकित्सा से जुड़े किसी भी निष्कर्ष तक पहुंचने के लिए कृपया किसी एक्सपर्ट का परामर्श ज़रूर लें।)