तेज दिमाग और मजबूत याददाश्त: बच्चों के लिए घी है 'ब्रेन टॉनिक', जानें खिलाने का सही तरीका
तेज दिमाग और मजबूत याददाश्त: बच्चों के लिए घी है 'ब्रेन टॉनिक', जानें खिलाने का सही तरीका
Health Benefits Of Ghee For Babies: घी में विभिन्न प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बच्चे के दिमाग और शरीर को मजबूत बनाते (Baccho ko Ghee Khilane ke Fayde) हैं।
Written By:
Ashu Kumar Das
| Published : January 20, 2026 9:53 AM IST
Health Benefits Of Ghee For Babies: भारतीय रसोई में घी एक खास स्थान रखता है। घी में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाकर शरीर को विभिन्न प्रकार की बीमारियों से लड़ने की क्षमता देते हैं। यही कारण है बुजुर्ग बच्चों को घी खिलाने की सलाह देते हैं। डाइटिशियन प्रांजल कुमत के अनुसार, 6 महीने के बाद बच्चों के खाने में घी को शामिल करने से हड्डियां, दांतों को मजबूती (Baccho ko Ghee Khilane ke Fayde) मिलती है। घी कैलोरी का अच्छा सोर्स है, जो बढ़ते बच्चों को एनर्जी देता है।
बच्चों को घी खिलाने के फायदे
पाचन तंत्र मजबूत होता है- प्रांजल कुमत का कहना है कि घी में मौजूद ब्यूटिरिक एसिड आंतों की सेहत के लिए अच्छा बनाकर पाचंन तंत्र को मजबूत बनाते हैं। बच्चों को घी खिलाने से कब्ज की समस्या दूर रहती है।
इम्यूनिटी बढ़ाता है- घी बच्चों की शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है। रोजाना बच्चों को सीमित मात्रा में घी खिलाने से सर्दी, खांसी और मौसमी इंफेक्शन की समस्या कम होती है।
ब्रेन डेवलपमेंट में मददगार- घी में मौजूद हेल्दी फैट बच्चों के ब्रेन डेवलपमेंट में मदद करते हैं। रिसर्च में ये बात सामने आई है कि घी खिलाने से बच्चों को सोचने और याद रखने की क्षमता बढ़ती है।
हड्डियों को रखता है मजबूत- एक्सपर्ट बताते हैं कि घी बच्चों की हड्डियों और दांतों को भी मजबूत बनाता है। बच्चों को रोजाना एक सीमित मात्रा में घी खिलाने से हड्डियां स्ट्रांग बनती है। घी विटामिन D और K कैल्शियम के अवशोषण में मदद करते हैं।
स्किन के लिए फायदेमंद- घी त्वचा को अंदर से पोषण देता है। बच्चों को घी खिलाने से उनकी स्किन मॉइश्चराइज रहती है। घी बच्चों में ड्राई स्किन की परेशानी को घटाता है।
एनर्जी का पावरहाउस- बढ़ते बच्चों को बहुत ऊर्जा की जरूरत होती है। घी कैलोरी का एक हेल्दी सोर्स है। बच्चों को रोजाना घी खिलाने से उनके शरीर को एनर्जी मिलते हैं। इससे बच्चे फिजिकली ज्यादा एक्टिव होते हैं।
किस उम्र में बच्चों को कितना घी देना चाहिए?
S. NO
बच्चे की उम्र
घी की मात्रा
1
1 - 3 वर्ष
1/2 छोटा चम्मच
2
4- 8 वर्ष
1 छोटा चम्मच
3
9- 14 वर्ष
1 चम्मच
बच्चों को घी कैसे खिलाएं?
दाल-चावल में मिलाकर
रोटी पर लगाकर
खिचड़ी या दलिया में
सब्जी में ऊपर से डालकर
घी को आप हलवे में भी यूज कर सकते हैं।
एक्सपर्ट के मुताबिक, घी को ज्यादा गरम करके या बार-बार तलने में इस्तेमाल न करें।
बच्चों को घी कब खिलाएं?
हेल्थ एक्सपर्ट सलाह देती हैं कि बच्चों को जब ठोस आहार खिलाना शुरू करते हैं, तभी से उनकी हाइट में घी को शामिल किया जा सकता है। शुरुआत में बच्चों को आधा चम्मच घी देना चाहिए। बाद में बच्चों के खाने में घी की मात्रा को 1 चम्मच तक किया जा सकता है। ध्यान रहे कि आपके परिवार में किसी को घी से एलर्जी है तो बच्चों को इसे देने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.