बेबी की पहली गर्मी में इस तरह रखें उसका ख्‍याल

छोटे बच्चों को गर्मी और सर्दी दोनों ही बहुत ज्यादा लगती है। इसलिए हर मौसम में उन्हें एक्सट्रा केयर की जरूरत होती है। अगर यह आपके बेबी की पहली गर्मी है, तो कुछ खास तरीके से रखें उसका ध्यान।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : June 13, 2019 5:13 PM IST

इन दिनों तापमान सारे रिकॉर्ड तोड़ रहा है। बड़े-बड़ों के पसीने छूट गए हैं। सोचिए ऐसे में लिटिल बेबी का क्‍या हाल होगा, जिसकी यह पहली गर्मी है। अगर आप नई मां हैं और आपका बेबी पहली बार गर्मी के सीजन का सामना कर रहा है, तो इस तरह रखें उसका ख्‍याल। बेबी की पहली गर्मी में उसकी केयर के लिए फॉलो करें ये खास टिप्‍स।

बढ़ रही है गर्मी

नवजात बच्चा बहुत ही नाजुक होता है और उसका इम्‍यून सिस्टम कमजोर होने की वजह से वह बीमारियों की चपेट में जल्दी आ जाता है। जबकि बढ़ती गर्मी कई तरह की बीमारियां लेकर आती है। बेबी के लिए इनका सामना करना आसान नहीं होता। तो बेबी को गर्मी से परेशानी न हो, इसकी जिम्मेएदारी अब आपको संभालनी होगी।

मुश्किल होती है बेबी की पहली गर्मी

चिलचिलाती गर्मी और सुखी जल-वायु आप के नन्हे को परेशान कर सकती हैं। गर्मियों का मौसम आप के लिए और आपके बच्चे के लिए मुश्किलों का समय हो सकता है। मगर थोड़ी से सावधानियां इस गर्मी मैं आप के बच्चे को काफी आराम पहुंचा सकती है।

गर्मी में बेबी केयर टिप्‍स

न होने पाएं रेशेज

बढ़ती गर्मी के कारण बच्चे को बहुत पसीना हो सकता है। जिसकी वजह से स्किन रेशेज तथा त्वचा का संक्रमण होने का खतरा बढ़ जाता है। आप अपने बच्चे को गीले कपडे से पोंछ कर तथा दिन में नहलाकर उसके शरीर को ठण्डक पंहुचा सकते हैं। बच्चे के हाथों को लगातार साफ करते रहें क्योँकि वो अपने हाथों को बार-बार मुंह में ले जाने की कोशिश करते हैं।

आरामदायक हों कपड़ें

बच्‍चों को बड़ों से ज्‍यादा गर्मी लगती है। इसलिए बच्चे को आरामदायक और ढीले कपडे पहनाएं। जिससे शरीर की त्वचा बिना रूकावट के सांस ले सके। गर्मी बहुत बढ़ जाने पर बच्चे को कम से कम कपडे पहनाएं। बाहर जाते वक्त बेबी हैट का प्रयोग करें। मछरों से बचने के लिए उचित इंतेज़ाम करें।

बच्चे का खाना एवं भोजन

जब बच्चे सिर्फ आपके दूध पर निर्भर हो तो पानी की जरूरत नहीं होती। बेबी को प्‍यास न लगे, इसके लिए थोड़े-थोड़े समय बाद उसे दूध पिलाती रहें। आपको भी अपने भोजन का ख्याल रखना जरूरी है। शोध में यह पाया गया है कि मां के आहार में अंतर होने से बच्चे का पेट ख़राब हो सकता है।

यह भी पढ़ें – 37 की उम्र में दोबारा मां बनने जा रहीं हैं ईशा देओल, ऐसे रखती हैं खुद को फि‍ट

बच्‍चे का कमरा

जहां बच्‍चा रहता है, यानी ज्‍यादा समय बिताता है, वह हवादार होना चाहिए। कोशिश करें कि बेबी के कमरे में हवा आने-जाने की पूरी व्‍यवस्‍था हो। परन्तु अगर समय गरम हवा और लू का हो तो खिड़की और दरवाजों को बंद रखना ही बेहतर है। सीधे एसी के संपर्क में आने से बेबी को बचाएं।

यह भी पढ़ें - विश्व की सबसे ‘नन्ही बच्ची’ को अमेरिकी अस्पताल से मिली छुट्टी

नहलाना है जरूरी

यह न सोचें कि बेबी छोटा है। इस गर्मी के मौसम में बेबी को नहलाना जरूरी है। पर बहुत ज्‍यादा नहीं। बेबी के लिए तो दो मग पानी भी काफी है। कोशिश करें कि बेबी के नहाने का पानी न गर्म हो न ठंडा। यानी सामान्‍य तापमान के पानी से ही बेबी को नहलाएं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source