
... Read More
Written By: Pallavi Kumari | Updated : July 21, 2022 1:09 PM IST
गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) क्रिकेट के बाद अपनी बेटियों को बहुत प्यार करते हैं। वे अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर बच्चियों के साथ अपनी क्रिएटिव गतिविधियों को शेयर करते रहते हैं। लेकिन हाल ही में उनकी बेटी के नाम को लेकर चर्चा होने लगी। लोगों को उनकी दूसरी बेटी का नाम बहुत पसंद आया और लोग इस नाम का अर्थ खोजने लगे । लेकिन आपको यह जान कर हैरानी हो सकती है गौतम की एक बेटी का नाम ही सुंदर नहीं है बल्कि दूसरी बेटी का नाम भी खास है। इसका अर्थ भी बहुत प्यारा है। तो, आइए जानते हैं गौतम गंभीर की दोनों बेटियों का नाम।
View this post on Instagram
गौतम की पहली बेटी का नाम अनाइज़ा गंभीर (Anaiza Gambhir) है। दरअसल, अनाइज़ा एक अरबी नाम है, जिसके कई अर्थ है। लेकिन इसका सबसे आसान अर्थ (Anaiza meaning in hindi) है "आदरणीय (Respectful)" है। वहीं, हिंदी प्रांत के लोग इसे अनैज़ा भी कहते हैं। जिसका मतलब दया (Mercy) और सुंदरता (Beauty) है।
गौतम की दूसरी बेटी का नाम भी पहले बेटी जितना ही खास और प्यारा है। लेकिन अर्थ अलग है। अज़ीन नाम अरबी मूल से आया है। अरबी में अज़ीन नाम का अर्थ (Aazeen meaning in hindi) "सुंदरता (Beauty)" है, यानी कि जो प्यारा और खूबसूरत हो। तो, इन दोनों नामों को जान कर और इनके अर्थ को समझ कर आप समझ गए होंगे कि गंभीर ने अपनी बेटियों के लिए इतने खास नाम क्यों चुने हैं।
बता दें कि थोड़े दिनों पहले जब क्रिकेटर युवराज सिंह ने अपने बेटे (Yuvraj Singh son name) को खास नाम दिया था, लोगों ने भी उनके बेटे के नाम को खूब पसंद किया था। युवराज के बेटे का नामओरियन कीच सिंह (Orion Keech Singh) रखा है। बता दें कि ओरियन (Orion Singh Keech Name Meaning) का मतलब है आकाश में सितारों का एक समूह। ये एक बेल्ट के लिए तीन चमकीले सितारों का समूह है।
तो, आप भी गंभीर और युवराज की तरह अपने बच्चों के लिए खास नामों का चुनाव कर सकते हैं। ये नाम हर वक्त में अलग और नए लगेंगे। साथ ही इनका अर्थ आपके बच्चों को खास संस्कार देगा।