
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Causes of double vision in kids in hindi: डबल विजन आज के मामले आज के समय में काफी तेजी से बढ़ते जा रहे हैं और देखा जा रहा है कि यह समस्या बच्चों में भी काफी बढ़ ही है। बच्चों में डबल विजन की समस्या कई बार पेरेंट्स उनकी शैतानी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। असल में डबल विजन (दोहरी दृष्टि) एक ऐसी स्थिति है, जिसमें व्यक्ति को एक ही वस्तु दो दिखाई देती है। डबल विजन यानी दोहरी दृष्टि की समस्या आमतौर पर तब होती है जब दोनों आंखें एक साथ काम नहीं कर पाती हैं या फिर किसी कारण से संतुलन खराब होने के कारण दोनों आंखों की दिशा एक समान नहीं र पाती है। ऐसा आमतौर पर आंखों के मांसपेशियों की कमजोरी, असंतुलन, संक्रमण या मस्तिष्क से संबंधित समस्याएं हो सकता है। कुछ मामलों में दोहरी दृष्टि स्थायी रूप से हो जाती है जबकि कुछ मामलों में यह इलाज के साथ ठीक हो जाती है। बच्चों में खासतौर पर इस स्थिति को होने से रोका जा सकता है, अगर सही समय रहते इसकी देखभाल की जाए तो। यह स्थिति किसी भी उम्र के बच्चों में हो सकती है, लेकिन इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जो आज हम आपको बताने जा रहे हैं।
स्ट्राबिजमस एक ऐसी स्थिति है, जिसमें दोनों आंखें ठीक से एक जगह पर नहीं देख पातीं। इसका मतलब है कि एक आंख किसी अन्य दिशा में मुड़ सकती है, जिससे बच्चे को एक ही वस्तु दो बार दिखाई देती है। यह असंतुलन जन्मजात हो सकता है या किसी चोट या बीमारी के कारण विकसित हो सकता है। स्ट्रैबिजमस का इलाज आमतौर पर चश्मे, पैचिंग या सर्जरी द्वारा किया जाता है।
बच्चों में आंखों की मांसपेशियों की कमजोरी भी डबल विजन का कारण बन सकती है। यह स्थिति तब होती है, जब आंखों की मांसपेशियां ठीक से काम नहीं करतीं, जिससे आंखों के साथ संतुलन बनाने में समस्या होती है। मांसपेशियों की कमजोरी अक्सर जन्मजात हो सकती है, लेकिन यह किसी अन्य स्वास्थ्य समस्या या चोट के कारण भी हो सकती है।
आंखों में संक्रमण, जैसे कि कंजंक्टिवाइटिस (आंखों का लाल होना) या यूवाइटिस (आंखों के अंदरूनी हिस्से में सूजन) के कारण भी डबल विजन हो सकता है। इन संक्रमणों से आंखों की संरचना पर असर पड़ सकता है, जिससे दृष्टि धुंधली या दोहरी हो सकती है। उपचार के बिना यह समस्या बढ़ सकती है, इसलिए समय पर डॉक्टर से सलाह लेना आवश्यक है।
मस्तिष्क की समस्याएं, जैसे कि न्यूरोलॉजिकल समस्याएं या चोटें, डबल विजन का कारण बन सकती हैं। मस्तिष्क में किसी प्रकार की गड़बड़ी से आंखों के ठीक से काम करने में समस्या होती है, जिससे दृष्टि प्रभावित हो सकती है। यह स्थिति गंभीर हो सकती है और इसके लिए तत्काल चिकित्सा देखभाल की आवश्यकता होती है। इसमें माइग्रेन, मस्तिष्क में रक्तस्राव या चोट लगने जैसी स्थितियां शामिल हो सकती हैं
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।