Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

बरसात में गंदा पानी पीने से बच्चों को हो सकती हैं ये बीमारियां, इस तरह रखें उन्हें हेल्दी

पढ़ें उन्हें वॉटर बॉर्न डिजिजेज के बारे में जो बच्चों में बहुत कॉमन होती जा रही हैं। इसके साथ ही पढ़ें इन बीमारियों से बचाव के उपाय।

बरसात में गंदा पानी पीने से बच्चों को हो सकती हैं ये बीमारियां, इस तरह रखें उन्हें हेल्दी

Written by Sadhna Tiwari |Updated : July 9, 2024 11:43 PM IST

Water born diseases in kids: बरसात के साथ ही गर्मी और उमस से राहत तो मिलने लगती है लेकिन, इसके साथ ही कई तरह की मौसमी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों में बीमार पड़ने का रिस्क अधिक होता है क्योंकि इन लोगों की  रोग-प्रतिरोधक शक्ति अन्य लोगों की तुलना में कम होती है। बरसात के पानी में भीगने, गंदे पानी के सम्पर्क में आने और दूषित या गंदा पानी पीने से भी कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स बढ़ सकती हैं। इस लेख में पढ़ें उन्हें वॉटर बॉर्न डिजिजेज के बारे में जो बच्चों में बहुत कॉमन होती जा रही हैं। इसके साथ ही पढ़ें इन बीमारियों से बचाव के उपाय।

गंदा पानी पीने से बच्चों को होने वाली बीमारियां

पेट में दर्द

हेपेटाइटिस ए (hepatitis A)

Also Read

More News

टायफाइड (typhoid)

दस्त (dysentery) या डायरिया (diarrhoea)

कॉलेरा (cholera)

बारिश में बच्चों को बीमारियों से बचाने के उपाय

पीने का पानी साफ रखें

बरसात में नलों में आने वाले पानी के दूषित होने का डर सबसे अधिक रहता है। ऐसे में बच्चों को हमेशा साफ पानी पीने के लिए ही दें। नल के पानी को उबालकर ठंडा करें फिर उसे वही पानी पीने के लिए दें। बच्चों को आरओ फिल्टर्ड पानी भी दे सकते हैं।

हाथ धोने की आदत डलवाएं

बच्चे को बार-बार पानी और साबुन से हाथ धोने की आदत डलवाएं। खाना खाने से पहले, फ्रिज खोलने से पहले, बाथरूम के इस्तेमाल के बाद और बाहर से घर आने के बाद बच्चों का हाथ जरूर धुलवाएं। इससे हाथों के बैक्टेरिया मुंह और फिर पेट तक फैल नहीं पाएंगे और बीमारियों से बचाव होगा।

तापमान के हिसाब से पहनाए कपड़ें

जैसा कि मॉनसून में बार-बार तापमान भी बदलता है ऐसे में जब दिन में गर्मी और उमस हो तब बच्चे को हल्के और सॉफ्ट कपड़े पहनाएं। इसी तरह रात में जब ठंड बढ़ जाती है तब बच्चों को मोटे, गर्म और फुल स्लीव वाले कपड़े पहनाएं।

इन सबके साथ बच्चों को हेल्दी डाइट खिलाएं और उन्हें मच्छरों से सुरक्षित रखने के लिए उचित उपाय करें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source