दिसंबर की सर्दी में बच्चों को लग ना जाए ठंड, इस तरह नन्हे-मुन्नों को बीमार होने से बचाएं

Sardiyon mein bacchon ko beemar hone se kaise bachayein: ठंड का मौसम छोटे बच्चों के लिए मुश्किल हो सकता है। ऐसे में बच्चों को बीमार होने से बचाने के लिए इन बातों का ध्यान रखें।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : December 2, 2024 8:07 PM IST

How to help kids stay healthy in winter: सर्दियां आते ही कई तरह की मौसमी बीमारियों और एलर्जिस का रिस्क बढ़ जाता है। ऐसे में कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग और बच्चों के बीमार पड़ने का खतरा भी बढ़ जाता है। बच्चे शारीरिक रूप से कमजोर होते हैं और उनकी इम्यूनिटी भी कम (low immunity in kids) होती है। इसीलिए, बीमारियों की चपेट में आने का रिस्क उनके लिए अधिक होता है। इसीलिए, वायरल बीमारियों के सीजन में बच्चों का खास ख्याल रखने की सलाह डॉक्टरों द्वारा दी जाती है।

ठंड के मौसम में बच्चों में सर्दी-जुकाम, बुखार और खांसी (cough) जैसी समस्याएं बढ जाती हैं। वहीं, इन दिनों हवा में फैले प्रदूषण (pollution effects on kids) के कारण भी गले में खराश और एलर्जिक रिएक्शन्स बढ़ रहे हैं। ऐसे में शिशुओं और छोटे बच्चों का ख्याल रखने के लिए आप किस तरह के उपाय कर सकते हैं, उसके बारे में पढ़े यहां-

सर्दियों में बच्चों को बीमार होने से बचाने के उपाय (Kid's health care tips in winter season)

बच्चों को बचाएं ठंड से

कम तापमान और ठंड के कारण बच्चों की तबियत बिगड़ सकती है। बच्चे को ठंड से बचाने के लिए आप उन्हें मौसम के अनुसार कपड़े पहनाएं। लेकिन, बच्चों को बहुत मोटे या ऊनी कपड़े (Woolen cloths) पहनाने से बचें। बच्चे को कॉटन के सॉफ्ट कपड़े पहनाएं और एक के ऊपर एक 2-3 पतले या हल्के कपड़े पहनाने से बच्चे को असुविधा महसूस नहीं होगी और वो ठंड से भी बचा रहेगा।

बच्चे ऐसे स्वेटर भी पहनाना पड़े तो इस बात का ध्यान रखें कि स्वेटर सीधे उनकी स्किन के सम्पर्क में ना आएं। बच्चे को पहले कॉटन के सॉफ्ट कपड़े पहनाएं और उसके ऊपर स्वेटर पहनाएं।

बच्चों को खिलाएं ये हेल्दी फूड्स (Kids diet in winters)

ठंड से बचाने और बच्चे की इम्यून पॉवर बढ़ाने के लिए आप बच्चे की डाइट पर ध्यान दें। बच्चे को दिन में 2-3 बार फल खिलाएं। इसी तरह बच्चे को घर का बना सादा और पौष्टिक खाना खिलाएं।

बच्चे को दिन में एक बार हेल्दी सीड्स और नट्स से तैयार लड्डू, चिक्की या परांठे खिलाएं। आप बच्चे को बादाम और अखरोट पानी या दूध में भिगोकर भी खिला सकते हैं।

बच्चों को सीजनल सब्जियां जैसे पालक, गाजर और मटर खिलाएं। उन्हें संतरा, अंगूर और सर्दियों में अमरूदजैसे मौसमी फल भी खिलाना ना भूलें।

शरीर में ना होने दें पानी की कमी

ठंड की वजह से सर्दियों में बच्चे कम मात्रा में पानी पीते हैं। इससे उनके शरीर में पानी की कमी (sharir mein pani ki kami) हो सकती है। डिहाइड्रेशन की वजह से बच्चे की ओवरऑल हेल्थ पर असर पड़ सकता है। इसीलिए, बच्चे को थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पानी पिलाते रहें। बच्चे को जूस, सूप और नारियल का पानी पीनेके लिए दें। इससे हाइड्रेटेड रहने में मदद होती है। इसके साथ-साथ,

  • बच्चों को दिन मे थोड़ी देर धूप में टहलने ले जाएं।
  • बच्चे को खेलने-कूदने और फिजिकल एक्टिविटीज के लिए बच्चे को प्रोत्साहित करें।
  • हो सके तो गुनगुने तेल से बच्चे की मालिश करें।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source