अपनाएंगे ये नियम, तो कभी नहीं घबराएंगे बच्‍चे

बच्‍चों का कॉन्‍फीडेंस लेवल बढ़ाने के लिए पेरेंट्स को करना चाहिए इन टिप्‍स को फॉलो ।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : July 20, 2018 5:07 PM IST

अकसर पेरेंट्स को यह शिकायत रहती है कि बहुत कोशिश करने के बाद भी बच्‍चे घबरा जाते हैं। उनकी झिझक उन्‍हें ऐसे बांध कर रखती है कि वे अपनी प्रतिभा का सामान्‍य प्रदर्शन भी नहीं कर पाते। यहां तक कि दोस्‍तों–रिश्‍तेदारों से बात करते हुए भी घबराने लगते हैं। लो कॉन्‍फीडेंस लेवल के कारण ऐसा होता है। अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्‍चे का कॉन्‍फीडेंस लेवल भी बेहतर हो, तो अपनाएं ये टिप्‍स।

love-your-child

 प्‍यार करें

शोध बताते हैं जिन बच्‍चों की परवरिश प्‍यार भरे माहौल में होती है, उन्‍हें खुद पर ज्‍यादा कॉन्‍फीडेंस होता है। वे न सिर्फ दोस्‍तों और रिश्‍तेदारों पर विश्‍वास करते हैं, बल्कि उनका विश्‍वास जीतना भी जानते हैं।

करें हिंसा से परहेज

हिंसा सिर्फ शारीरिक ही नहीं होती, यह मौखिक भी होती है। जब आप बच्‍चों के सामने परिवार के अन्‍य सदस्‍यों एवं सहायकों के लिए हिंसात्‍मक व्‍यवहार या शब्‍दावली का इस्‍तेमाल करते हैं, तो उन्‍हें यह यकीन कर पाना मुश्किल होता है कि उनके बारे में लोग क्‍या सोचते और बोलते होंगे। इस तरह उनका खुद पर से विश्‍वास कम होने लगता है।

praise-your-child

तारीफ करें

बच्‍चा जब भी कुछ अचीव करे, वह चाहें अकादमिक प्रदर्शन हो, नैतिक व्‍यवहार या सामाजिकता उसके अच्‍छे प्रदर्शन पर उसकी तारीफ करें। पर तारीफ में इतना मसाला न लगाएं कि वह बनावटी लगने लगे। जेन्‍युअन तारीफ से बच्‍चों का कॉन्‍फीडेंस लेवल बढ़ता है और वे भविष्‍य की गतिविधियों के लिए ज्‍यादा बेहतर तरीके से तैयार होते हैं।

company-of-siblings

सिबलिंग का साथ

आज के एकल परिवारों में भले ही यह बात असामान्‍य लगे, लेकिन यह सच है कि जो बच्‍चे बहन-भाइयों के बीच बड़े होते हैं, उनका कॉन्‍फीडेंस लेवल सिंगल चाइल्‍ड की तुलना में बेहतर होत है। वे अपने बहन-भाइयों की छोटी-छोटी सफलताओं और असफलताओें से जिंदगी की जिम्‍मेदारियों के लिए तैयार होते हैं।

kids-performance-art

परफॉर्मिंग आर्ट

बच्‍चों का कॉन्‍फीडेंस लेवल बढ़ाने और झिझक दूर करने के लिए परफॉर्मिंग आर्ट भी एक अच्‍छा तरीका है। बच्‍चे जब मंच पर डांस, संगीत या अन्‍य कलाओं का प्रदर्शन करते हैं तो उनके शारीरिक और मानसिक क्षमताओं का समन्‍वय होता है, जो उनकी झिझक दूर कर ज्‍यादा कॉन्‍फीडेंट बनाता है।

चित्रस्रोत: Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source