बच्चे का नहीं लगता पढ़ाई में मन? तो अपनाएं ये 3 टिप्स हर क्षेत्र में टॉप करेगा आपका बच्चा

यदि आपका बच्चा पढ़ाई से दूर भागता है और उसका मन पढ़ाई में बिल्कुल नहीं लगता है। इसके कारण आप उसके भविष्य को लेकर लगातार चिंता में बने रहते हो कि उसका भविष्य कैसा होगा। तो आज हम आपको ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो करने से आपका बच्चा मन लगाकर पढ़ाई करने लगेगा।

WrittenBy

Written By: intern23.seo | Updated : January 12, 2024 2:21 PM IST

आज बदलते समय में बहुत से बच्चे ऐसे हैं जिनका मन पढ़ाई में बिल्कुल नहीं लगता। वह किसी और काम में खुद लगाना चाहते हैं जैसे कि वह किसी खेल को बहुत अच्छे से खेलना चाहते हैं। हालांकि कोई भी खेलना भविष्य के हिसाब से भी बुरा नहीं है, लेकिन जब बात आती है शुरुआती पढ़ाई कि तो वह किसी भी बच्चे के लिए बेहद जरूरी हो जाती है। आज कुछ बच्चे पढ़ाई का नाम सुनते ही तरह-तरह के बहाने बनाने लग जाते हैं। जैसे नींद आना और बाथरूम जाना आदि। हालांकि इस तरह के काम से बच्चों को जबरदस्ती रोकना ठीक भी नहीं है। लेकिन यदि आपको लगता है कि अब आपका बच्चा बहानों की आड़ में अपने भविष्य से खिलवाड़ कर रहा है तो आपको उसके लिए जरूर विचार करना चाहिए। यदि आप बच्चे की इस तरह की आदत से परेशान हो चुके हैं तो आज हम आपको कुछ शानदार पेरेंटिंग टिप्स देने जा रहे हैं। जो आपके और बच्चों के बीच की इस समस्या को बहुत जल्द ठीक कर सकते हैं।

दूसरों से तुलना कभी न करें

आपने अक्सर माता-पिता को ऐसा करते हुए देखा होगा कि जब उनका बच्चा किसी काम को कर नहीं पाता है, तो वह उसकी तुलना अन्य दूसरे बच्चों से करने लग जाते हैं। इस तरह अपनी तुलना किसी और के साथ होने पर बच्चों के कोमल मन पर बहुत गहरा असर पड़ता है। जिसका असर यह भी देखने को मिलता है कि बच्चा अपनी पढ़ाई से जी चुराने लग जाता है। इसलिए आप इस बात का ख्याल जरूर रखें कि आपको कभी भी बच्चों के सामने किसी और की तुलना उनसे नहीं करनी चाहिए। इसकी जगह आप किसी और का उदाहरण देकर उन्हें मोटिवेट कर सकते हैं।

पढ़ाई का न बनाएं दबाव

यदि आपके बच्चे का मन पढ़ाई में नहीं लग पा रहा है तो इस बात को लेकर आप उसके ऊपर दबाव बनाने की कोशिश न करें। क्योंकि यदि आप बच्चे के ऊपर अनावश्यक दबाव बनाया तो कुछ देर के लिए बच्चा दबाव में आकर आपकी बात मान सकता है लेकिन उसका मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। इसके अलावा बच्चे को पढ़ाई की बात का डर और सताने लग जाता है। इसका बहुत बुरा असर बच्चे के दिमाग पर पड़ेगा और आपका बच्चा पढ़ाई से बहुत दूर होता जाएगा।

कमियां निकालना करें बंद

यदि आपका बच्चा किसी काम को गलत कर देता है या वह कोई काम करना सीख रहा है, तो माता-पिता की यह जिम्मेदारी है कि उसका हर काम में हौसला बढ़ाएं। यदि आप बात-बात पर बच्चे की कमियां निकालना शुरू कर देंगे तो इसका गहरा असर बच्चे के दिमाग पर पड़ता है जो उसके पढ़ाई से दूर रहने का मुख्य कारण बन जाता है। हर बात पर अपनी कमियां सुनते रहने वाले बच्चे के दिमाग में ये बात घर कर जाती है कि वह कोई भी काम अच्छा नहीं कर सकता है। इसलिए बच्चे की कमियां निकालना बंद करें इसके अलावा उनकी समय-समय पर तारीफ जरूर करते रहें। ऐसा करने से उनका उत्साह बढ़ता है जो उनके मन को पढ़ाई की ओर अग्रसर करता है।