छोटी उम्र में ही बच्चे हो रहे हाई ब्लड प्रेशर के शिकार, 5 आदतें जो बचाएंगी इस बीमारी से

हाल ही में आये एक सर्वे रिपोर्ट से पता चला है की भारत के ग्रामीण इलाके में रहने वाले बच्चों में भी ब्लड प्रेशर की समस्या है।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Published : October 6, 2018 5:02 PM IST

हाल ही में आये एक सर्वे रिपोर्ट से पता चला है की भारत के ग्रामीण इलाके में रहने वाले बच्चों में भी ब्लड प्रेशर की समस्या है। यह रिपोर्ट कई मायनों में परेशान करने वाली है। बच्चों में जब अभी से ब्लड प्रेशर है तो फिर बड़ें होने तक वो हार्ट और कई अन्य बीमारियों के शिकार हो जाएंगे। कुछ रोपर्ट्स की माने तो अब गांव के बच्चे भी शारिरिक श्रम करने से कतराने लगे हैं। टीवी देखना और मोबाइल गेम्स खेलना उनकी आदत में आ गया है। बच्चे अगर बचपन से ही फिजिकल एक्टिवीटिज बंद कर देतें हैं तो उनमें कई तरह की बीमारी होने की संभावना बढ़ जाती है। हम यहां ऐसी कुछ आदतों के बारे में बता रहे हैं जो बच्चों को शारिरिक श्रम करने में मददगार है। सभी माता-पिता को इसका जरूर ध्यान देना चाहिए।

दौड़ने की आदत डालवाएं 

जब बच्चा 2 साल को हो जाए तो उसे खेलों को जरिए एक्सरसाइज करनी शुरू कर दें। बच्चों को ऐरोबिक्स,दौड़ना, फुटबाल जैसी गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित करना शुरू कर दें। इसे बच्चे की प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होने के साथ-साथ हड्डियां मजबूत होने लगेगी।

बॉल खेलने से होगी आंखों की एक्सरसाइज

दिन में कुछ समय अपने बच्चे के साथ खेलने के लिए जरूर निकालें। गेंद के साथ कैच-कैच खेलने से आंखों की एक्सरसाइज होती है। इससे बच्चे की एकाग्रता भी बढ़ने लगती है।

वॉकिंग पर ले जाएं 

अगर आपका बच्चा आलसी है खेल नहीं खेलता तो आप उसे रोजाना वॉकिंग पर ले जाना शुरू करें। बच्चे के साथ रोजाना 15 से 30 मिनट एक्सरसाइज जरूर करें। इससे उसका ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होगा।

ये भी पढ़ेंः मोटापा और डायबिटीज होगा दूर, सेवन करें इस पौधे का रस।

खेल है जरूरी 

12 साल की उम्र के बच्चों को साइकलिंग,टेनिंस, स्केटिंग, स्विंमिग आदि गतिविधियां में हिस्सा लेने के लिए ट्रेनिंग क्लास में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित करें। साइकलिंग से बच्चे हेल्दी और फिट रहते हैं।

क्लाइम्बिंग से हाथ पैर मजबूत

बच्चे को क्लाइम्बिंग खेल में हिस्सा दिलाएं। इससे उसके हाथ-पैर और पीठ की हड्डियां मजबूत होगी। हाथ-पैर जब मजबूत होते हैं तो ब्लड प्रेशर की समस्या कम होती है।

ये भी पढ़ेंः ब्लड प्रेशर की बीमारी रहेगी दूर डायट में शामिल करें ये 6 चीजें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source