Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

बच्चे को ब्लेम न करें! पेरेंट्स की ये 5 गलतियां ही बच्चे की जिद को दे रही बढ़ावा, आज ही छोड़ दें ये आदत

Stubborn child: कुछ बच्चे किसी चीज को लेने के लिए जरूरत से ज्यादा जिद करने लगते हैं, जिसमें बच्चे से ज्यादा पेरेंट्स की गलतियां होती हैं। जानें पेरेंट्स की वे 5 गलतियां जो बच्चे को जिद्दी बना देती हैं।

बच्चे को ब्लेम न करें! पेरेंट्स की ये 5 गलतियां ही बच्चे की जिद को दे रही बढ़ावा, आज ही छोड़ दें ये आदत

Written by Mukesh Sharma |Updated : February 18, 2023 3:08 PM IST

Parent mistakes of stubborn child: छोटे बच्चे हमेशा अपने बड़ों को देखकर नई चीजें सीखते हैं और कई बार ऐसे में गलत आदतें अपना लेते हैं। देखा गया है कि आजकल के बच्चे जिद ज्यादा करने लगे हैं, जो बाद में पेरेंट्स को भी परेशान करने लगती है। कुछ पेरेंट्स अपने बच्चों को ज्यादा लाड़-प्यार के चक्कर में चीजों से मना नहीं कर पाते हैं और बच्चे को ना न सुनने की आदत पड़ जाती है। ऐसे में जब बच्चा कोई ऐसी डिमांड रख देता है, जिसे पेरेंट्स पूरा नहीं कर पाते हैं तो वह जिद् करने लगता है। जिद करने पर हर कोई अक्सर बच्चे को ही ब्लेम करने लग जाता है, लेकिन ज्यादातर मामलों में बच्चा ऐसा पेरेंट्स की गलतियों के कारण ही करता है। दरअसल, पेरेंट्स कई ऐधी गलतियां कर देते हैं, जिस कारण से बच्चे जिद्दी हो जाते हैं। यदि आपको बच्चा भी बात-बात पर जिद कर रहा है, तो आपको भी सावधान होने की जरूरत है। इस लेख में हम आपको हम पेरेंट्स की ऐसी 5 गलतियों के बारे में बताने वाले हैं, जिस कारण से बच्चे जिद करना शुरू कर देते हैं।

1. लिमिट तैयार न कर पाना

हर माता-पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे को वह हर चीज मिले जिसका वह सपना ले। लेकिन कुछ ऐसी चीजें भी होती हैं, जो बच्चे के लिए सही नहीं होती हैं। इसलिए पेरेंट्स को इन बातों का ध्यान रखना भी जरूरी है कि बच्चे के लिए क्या चीज जरूरी है और किन चीजों की उन्हें जरूरत नहीं है। इसलिए अपने बच्चे के लिए एक सही लिमिट जरूर सेट करें।

2. बच्चे को समय न दे पाना

अपने बच्चे को सही समय देना भी बहुत जरूरी होता है, क्योंकि जब आप बच्चे को पूरा समय देंगे तभी आप एक-दूसरे को समझ पाएंगे। बच्चे से बात करके ही आप समझ पाएंगे कि उसे किस चीज की जरूरत है और उसे आप समझा पाएंगे किन चीजों की जरूरत ज्यादा है। अगर आप बच्चे को असली जरूरत वाली चीज समझा देंगे तो व फालतू की चीजों पर जिद नहीं करेगा।

Also Read

More News

3. बच्चे पर ज्यादा स्ट्रिक्ट रहना

बच्चे के साथ एक सही रिश्ता बनाकर रखना भी बहुत जरूरी होता है, अगर आप बच्चे पर जरूरत से ज्यादा स्ट्रिक्ट रहते हैं, तो इसका भी उस पर उल्टा प्रभाव पड़ता है। बच्चे पर ज्यादा स्ट्रिक्ट होने के कारण आप उसकी जरूरतों को समझ नहीं पाते हैं और इस कारण से भी बच्चा कई बार जरूरत से ज्यादा जिद करने लग जाता है।

4. बच्चे की समस्याओं को इग्नोर करना

बड़ों की तरह बच्चों की भी कई बार किसी ऐसी चीज की जरूरत पड़ जाती है, जिसे बड़े समझ नहीं पाते हैं। अक्सर ऐसी स्थितियों में बड़े बच्चे की उस मांग को इग्नोर कर देते हैं और आगे की आगे टालते रहते हैं, जिस कारण से बच्चा उस चीज के लिए ज्यादा जिद करने लगता है। ऐसा करना भी बच्चे के लिए सही नहीं है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

5. जरूरत से ज्यादा कंट्रोल रखना

जरूरत से ज्यादा कंट्रोल करना भी आपके बच्चे को जिद्दी बना सकता है। कुछ पेरेंट्स की आदत होती है कि वे बच्चे को हर काम में टोकने लगते हैं। अगर बच्चा कुछ मांगता है, तो उससे जुड़े तरह-तरह के अनावश्यक सवाल पूछने लगते हैं। ऐसा करना बच्चे पर नेगेटिव असर डालता है और वह कई चीजों की जिद करने लगता है।