First Haircut for Baby : पहली बार बच्चे का कटा रहे हैं बाल, तो रखें इन बातों का ख्याल

माता-पिता के मन में पहली (First Haircut for Baby) बार बच्चे के बाल काटने की उम्र और बच्चों के बाल कैसे काटें, इसे लेकर बहुत से सवाल होते हैं। अगर आपके मन में भी ये सवाल हैं, तो जानें, उनके बारे में यहां...

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : May 29, 2020 6:53 PM IST

First Haircut for Baby : बच्चे का पहली बार बाल कटवाने को लेकर माता-पिता बहुत ही उत्साहित होते हैं। न्यू पेरेंट्स को इसे लेकर काफी खुशी भी होती है और उनके साथ ही अंदर से (First Haircut for Baby) एक डर भी होता है। कुछ बच्चे ऐसे होते हैं, जो कैंची देखते ही रोने लगते हैं और कुछ ऐसे होते हैं, जो बाल सही से काटने ही नहीं देते हैं। इन्हीं वजहों से बच्चों को जबरदस्ती बैठाकर बाल काटना पड़ता है। माता-पिता के मन में पहली (First Haircut for Baby) बार बच्चे के बाल काटने की उम्र और बच्चों के बाल कैसे काटें, इसे लेकर बहुत से सवाल होते हैं। अगर आपके मन में भी ये सवाल हैं, तो जानें उनके बारे में यहां...

पहली बार बाल कटवाने की उम्र

पहली बार बाल कटवाने की कोई विशेष उम्र नहीं होती है, लेकिन यह इस बात पर निर्भर करता है कि उन्हें कब इसकी जरूरत है। यदि आपके बच्चे के सिर में बाल बहुत ही अधिक हैं और कुछ महीनों में उसके बाल ट्रिमिंग के लिए तैयार हैं, तो आप उनके बाल काट सकते हैं। वहीं, कुछ बच्चों के पैदाइश बाल बहुत ही कम होते हैं, जिनके बाल बढ़ने में करीब 2 साल का समय लग जाता है। एक्सपर्ट के मुताबिक, माता-पिता को शिशु के बाल तब तक नहीं कटवाने चाहिए, जब तक कि आपका शिशु अपने सिर को पकड़ने में सक्षम न हो जाए।

क्या बच्चे को सैलून ले जाने के बारे में बताना चाहिए?

जब भी आप अपने बच्चे को सैलून ले जाएं, तो उन्हें बता दें कि आप उन्हें सैलून ले जा रहे हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि अचानक से वह सैलून देखेगा, तो बच्चा ऐसे में डर भी सकता है या फिर उसे आश्चर्य हो। अचानक से आप उसे सैलून ले जाएंगे, तो हो सकता है वह कैंची पास आते ही डर जाए और अपने हात-पैरों को हिलाने लगे। इससे बच्चे को नुकसान भी पहुंच सकता है। इसके साथ ही सैलून ले जाते समय बच्चे का मूड कैसा है, उसे सुनिश्चित कर लें।

बाल कटवाने के लिए उन्हें चीजों का लालच दें

पेरेंट्स को हमेशा किसी काम को करने से पहले जरूरी है कि बच्चे को अच्छे और शांत दिमाग से समझाना और खुद भी चिंता मुक्त रहना। अगर आप भी इसे लेकर चिंता में रहेंगे, तो हो सकता है कि बच्चा भी डर जाए। कुछ बच्चों को  क्लिपर्स की आवाज से परेशानी होती है, उन्हें अपने पसंदीदा खिलौने या स्नैक्स के साथ सैलून ले जाएं और वहां आराम से बैठाएं। इस दौरान आप उनके पसंदीदा सुपर हीरो के फोटोज भीदिखा सकते हैं।

बच्चे को बाल कटवाते समय उलझाकर रखें

जब आपका बच्चा बाल कटा रहा होता है, तो उस समय उसका ध्यान अपनी ओर करने की कोशिश करें। ध्यान रहे कि इस दौरान उनका ध्यान नाई या फिर कैंची की ओर नहीं जाना चाहिए। ऐसे में आप नाई के साथ खड़े हो जाएं या फिर जहां आपका बच्चा देख रहे है, वहां चले जाएं। आप मोबाइल में उनका पसंदीदा गाना लगा सकते हैं या फिर उन्हें गुनगुनाने के लिए कहें।

इस वजह से शिशुओं को सकती है कब्ज की समस्या, अपनाएं ये घरेलू उपाय

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए बच्चों को खिलाएं ये 5 हेल्दी फूड्स

भारत में हर साल 10% बच्चों की इस बीमारी से हो जाती है मौत, जानें क्या है ये रोग और इसकी वजह

आपका बच्चा बार-बार पटक रहा है सिर? जानें, इसके कारण और बचाव के उपाय

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source