Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

इस बार ईद पर बच्चों को ईदी के रूप में दें ये 5 खास गिफ्ट

मीठी ईद पर बच्चों को ईदी के रूप में पैसे या मोबाइल नहीं, उनके काम आने वाली ये चीजें दें!

इस बार ईद पर बच्चों को ईदी के रूप में दें ये 5 खास गिफ्ट

Written by Editorial Team |Published : June 8, 2017 3:14 PM IST

रमजान का महीना जारी है और जल्द ही मीठी ईद भी आने वाली है। इस खास दिन का सभी लोगों को खासकर बच्चों को बेसब्री से इंतजार रहता है। होगा भी क्यों नहीं? बच्चों को ईदी यानि गिफ्ट जो मिलता है। आपको बता दें कि बच्चों को कुछ ऐसा गिफ्ट देना चाहिए, जो उसके काम आए। बेशक अब मोबाइल, टैबलेट आदि का चलन है। लेकिन इन चीजों से बच्चे की पढ़ाई और अन्य कामों पर असर पड़ता है। गिफ्ट के रूप में पैसे तो बिल्कुल भी नहीं देने चाहिए। बच्चों को कुछ ऐसा गिफ्ट दें जो उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए सही हो। हम आपको कुछ ऐसे बेहतर गिफ्ट्स का सुझाव दे रहे हैं, जो बच्चों को खूब पसंद आएंगे।

(1) मैग्नेटिक टाइल्स- बच्चों को यह बहुत ज्यादा पसंद होती है। इससे बच्चे जम्बो ब्लॉक्स, बिल्डिंग जैसी कई तरह की चीजें बना सकते हैं। वास्तव में बिना मैग्नेटिक वाली टाइल्स जल्दी खराब हो जाती हैं और बच्चे उनसे जल्दी ही बोर हो जाते हैं। लेकिन इससे बच्चे मजे से खेलते हैं। इस बार ईद पर अगर आप बच्चे को कुछ खास देना चाहते हैं, तो यह बेहतर विकल्प है।

(2) बास्केट बॉल- बच्चे अब क्रिकेट के अलावा भी बहुत से आउटडोर गेम खेलना पसंद करते हैं। उनमें से एक बास्केटबॉल भी है। जाहिर है इस गेम को खेलते समय बच्चा दौड़ता-भागता है जिससे उसके शरीर का सही विकास होता है। अगर बच्चे को खुश करना है, तो आंख बंद करके उसे बास्केटबॉल गिफ्ट कर दें।

Also Read

More News

(3) जम्पिंग रोप- बच्चों के लिए यह एक बेहतर गिफ्ट हो सकता है। आपको बता दें कि जम्पिंग रोप से खेलते समय बच्चे के पूरे शरीर की एक्सरसाइज होती है। इससे बच्चा एक्टिव रहता है और उसके बीमार होने के चांस कम होते हैं। तो सोचना क्या है, बाजार जाएं और जम्पिंग रोप ले आएं।

(4) बुक्स- अगर आपके बच्चे को कहानियां पढ़ना पसंद है, तो उसके लिए इससे बेहतर गिफ्ट कुछ और नहीं हो सकता है। आप कुछ ऐसी बुक्स ले सकते हैं जिसमें एक पेज पर लाइन भी हों ताकि बच्चा कुछ लिख भी सके। आप गुड नाइट स्टोरीज फॉर रेबेल गर्ल, रज़िया एंड दी पेस्की पेरेंट्स आदि बुक्स ले सकते हैं।

(5) स्विमिंग की चीजें- गर्मियों का मौसम है और बच्चों को पानी में खेलना सबसे ज्यादा पसंद होता है। ऐसे में आप उसे फ्लोट, स्विमिंग सूट, गॉगल्स, टोपी और कुछ सनस्क्रीन जैसी चीजें गिफ्ट कर सकते हैं।

Read this in English

अनुवादक – Usman Khan

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

चित्र स्रोत - Shutterstock

About the Author

... Read More