मां का दूध पिलाने के साथ क्या शिशु को खिलाना चाहिए आम? जानें क्या है सही तरीका

शिशु जन्म के छह महीने तक मां का दूध पीते हैं। वहीं, कुछ ऐसे भी शिशु हैं, तो साल भर मां का दूध पीते हैं। ऐसे में ये जानना बहुत ही जरूरी है कि मां के दूध के साथ बच्चों को आम खिलाना चाहिए या नहीं?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : June 19, 2020 5:44 PM IST

Feeding Mango to Baby :आम का सीजन आ चुका है। अभी कई वैरायटी के आम आपको मार्केट में आसानी से मिल जाएंगे। बच्चे हों या फिर बुजुर्ग सभी इस सीजन में जमकर आम खाते हैं। लेकिन क्या आपके घर में कोई नन्हा सा शिशु है, जो पहली बार आम का स्वाद चखेगा? जब शिशु पहली बार आम का स्वाद चखता है, तो आम के खट्टे मीठे स्वाद के कारण वह बहुत ही रोचक प्रतिक्रिया देता है। अगर आप अपने बच्चे को पहली बार आम खिलाने का विचार कर रहे हैं, तो इससे पहले जान लें कि क्या शिशु के लिए आम खाना फायदेमंद है (Feeding Mango to Baby) या नहीं?

मां के दूध के साथ क्या खिलाना चाहिए आम?

शिशु जन्म के छह महीने तक मां का दूध पीते हैं। वहीं, कुछ ऐसे भी शिशु हैं, तो साल भर मां का दूध पीते हैं। ऐसे में ये जानना बहुत ही जरूरी है कि मां के दूध के साथ बच्चों को आम खिलाना चाहिए या नहीं? एक्सपर्ट्स की मानें तो मां के दूध के साथ बच्चों को आम बिल्कुल भी (Feeding Mango to Baby) खिलाना नहीं चाहिए। आम की तासीर गर्म होती है। ऐसे में नन्हें से शिशु को आम खिलाना हानिकारक हो सकता है। हालांकि, अगर आप बच्चे को पहले से ही कुछ खिला रही हैं, तो उसे एक अच्छे से पके हुए आम को मैश करके खिला सकती हैं। लेकिन ध्यान रहे कि एक साबूत आम को काटकर बिल्कुल भी ना दें। ये उनके लिए हानिकारक हो सकता है।

बचपन में बच्चों का इस तरह बनाएं डायट पैटर्न, जानें क्या कहती है रिसर्च

इसके साथ ही आम को धीमी सी आंच में पका लें। इसे ठंडा करके इसे मैश कर लें। इसमें थोड़ी सी मिश्री डालें। ऐसा करके किलाने से शिशु को गर्मी में फायदा पहुंचा सकता है।

आम खिलाते समय रखें इन बातों का ख्याल (Careful While Feeding Mango to Baby)

पहले फूड के रूप में ना दें शिशु को आम

अपने शिशु को कभी भी पहले फूड के रूप में आम ना खिलाएं। ऐसा करने से उनके पाचन तंत्र पर भारी असर पड़ सकता है। आम खिलाने की जगह पर आप शिशु को पहले एक पका हुआ केला मैश करके खिलाएं। पहली बार आम खिलाने से उन्हें उन्हें कब्ज और दस्त की परेशानी (Mango for Babies Constipation) भी हो सकती है।

आठ महीने का हो जाने के बाद ही दें आम

अपने 6 माह या फिर उससे कम उम्र के शिशु को आम ना खिलाएं। एक्सपर्ट्स की मानें, तो आठ महीना हो जानें के बाद ही शिशु को आम खिलाने की कोशिश करें। ऐसा इसलिए कहा जाता है क्योंकि आठ महीने के बाद शिशु का पाचनतंत्र मजबूत हो जाता है।

एलर्जी की करें टेस्टिंग

हो सकता है आमका शिशु आपसे आम मांगें और इसे खाने की इच्छा प्रकट करें। लेकिन ध्यान रहें कि आप बिना एलर्जी टेस्टिंग के उन्हें आम खाने के लिए ना दें। पहले अपने शिशु को आम का छोड़ा सा हिस्सा खाने के लिए दें। कुछ घंटों तक प्रतीक्षा करें और देखें कि कहीं उसे किसी तरह की एलर्जी तो नहीं हो रही है। अगर आपके बच्चे को आम खाने से एलर्जी नहीं हो रही है, तो आम उसे दोबारा आम दे सकते हैं। लेकिन अगर आपके शिशु के शरीर में आम खाने के बाद चकत्ते, दाने, अपच जैसे ढीले दस्त आदि दिखें, तो उसे आम खाने के लिए बिल्कुल भी ना दें।

Vitamin E Deficiency in Kids: विटामिन ई की कमी से रुक सकता है बच्चों का विकास, जानें इसके कारण, लक्षण और समस्याएं

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source