... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Updated : May 13, 2020 12:09 PM IST
Feed Eggs To Baby : जानिए अपने शिशु को कब और कैसे खिलाएं अंडे?
Feed Eggs To Baby : अंडा पोषक तत्वों से भरपूर होता है। बच्चों के लिए अंडा बहुत ही गुणकारी माना जाता है। इसके साथ ही बहुत से ऐसे बच्चे हैं, जो अंडा खाना पसंद भी करते हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर बच्चे को किस उम्र में अंडा खिलाना सही है? अगर आपके मन में भी यही सवाल है, तो आइए जानते हैं आखिर किस उम्र में बच्चों को खिलाना (Feed Eggs To Baby) चाहिए अंडा।
एक स्टोरी के अनुसार, बच्चों को अंडा खिलाने की कोई भी उम्र निर्धारित नहीं की (Feed Eggs To Baby) गई है। बच्चा जब खाने वाली चीजों को चबाने लगता है, तब आप उसे अंडा दे सकते हैं। आमतौर पर शिशु को 6 महीने के बाद खाने की चीजें दी जाती हैं। इससे पहले के रिसर्च में बताया गया था कि दो साल की उम्र के बाद बच्चे को अंडा खिलाना (Feed Eggs To Baby) चाहिए। लेकिन नए रिसर्च में इस बात को खंडित कर दिया गया हैं। इसके साथ ही बच्चों के माता-पिता को सलाह दी गई है कि अंडा खाने के बाद अगर बच्चों को एलर्जी नहीं होती है, तो इसे आप जारी रख सकते हैं।
अमेरिकी बाल रोग अकादमी के मुताबिक, शिशु को एक बार में एक ही अंडा खिलाएं। इसके बाद कम से कम दो से तीन तीन के बाद ही उसे दोबारा अंडा दें। इसके बाद उसे किसी अन्य चीजों को टेस्ट कराएं। यदि आपके बच्चे को खाने के बाद किसी चीज से एलर्जी होती है तो दोबारा उसे वो चीज ना खिलाएं। शुरुआत में बच्चे को दलिया, फल-फूल और प्रोटीन युक्त चीजें दें। इसमें अंडे और दाल जैसी चीजों को शामिल करें।
शिशु को जब भी अंडा खिलाएं, तो इस बात का ध्यान रखें कि अंडा अच्छी तरह से उबला हो। यदि अंडे को सही तरह से उबाला नहीं गया, तो इससे बच्चे को साल्मोनेला ( Salmonella ) के साथ-साथ कई अन्य बीमारियां हो सकती हैं। अंडे को उबालने के बाद इसे अच्छी तरह से मैश करने के बाद ही अपने शिशु को खिलाएं।
शिशु के साथ सोने से हो सकता है नुकसान! जानें क्या कहती है रिसर्च
दिन में सोने से बच्चों की मेमोरी पावर होती है स्ट्रॉन्ग, एक झपकी लेने से भी होगा फायदा
लॉकडाउन में बच्चों के टीवी और मोबाइल देखने से हो गए हैं परेशान, तो फॉलो करें ये टिप्स
लॉकडाउन में बच्चे हो रहे हैं चिड़चिड़े, तो इन तरीकों से रखें उनका ख्याल
बच्चों को भी होता है थायराइड, समय से पहले कराएं जांच और इलाज
Parenting Tips: बच्चों के मन से भगाएं कोरोना वायरस का डर, अपनाएं ये टिप्स