Father's Day 2020: पापा के लिए बनाएं ये हेल्दी रेसिपी, सेहत के साथ बूस्ट होगी इम्यूनिटी

आज ‘फादर्स डे’ (Father's Day 2020) है। बच्चे अपने पापा के प्रति प्यार जाहिर करने के लिए इस दिन को अपने तरीके से सेलिब्रेट करते हैं। कोई अपने पापा के लिए कार्ड बनाता है, तो कोई गिफ्ट देता है। आप उनकी सेहत का ख्याल रखते हुए इस बार बनाएं ये हेल्दी रेसिपी...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : June 21, 2020 4:34 PM IST

Father's Day 2020 Recipe : आज (21 जून) ‘फादर्स डे’ (Father's Day 2020) है। भारत के साथ ही कई देशों में 'फादर्स डे 2020' को बहुत प्यार और जोश के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। आज के दिन हर बच्चे अपने पापा के प्रति प्यार जाहिर करने के लिए इस खास दिन को (Father’s Day) को अपने-अपने तरीके से सेलिब्रेट करते हैं। कोई अपने पापा के लिए कार्ड बनाता है, तो कई उनका पसंदीदा सामान खरीद कर लाता है। कुछ बच्चे अपने पापा के लिए उनका फेवरेट फूड बनाते हैं। हालांकि, कोरोना महामारी में आप घर से बाहर तो जा नहीं सकते और आपकी सुरक्षा का ख्याल रखते हुए आपके पापा भी आपको बाहर नहीं जानें देंगे। बेहतर है कि आप कुछ हेल्दी रेसिपी (Father's Day Recipe) बनाकर उन्हें खिलाएं, जिससे उनकी इम्यूनिटी भी बूस्ट हो और शरीर स्वस्थ भी रहे।

पापा के लिए बनाएं हनी केक (Make Honey Cake for Dad)

यदि आपके पापा को केक खाना पसंद है, तो उनके लिए आप हनी केक बना सकते हैं। इसकी रेसिपी ( Honey Cake Recipe) बहुत ही आसान है। हनी केक बनाने के लिए आवश्यक सामग्री है, मक्खन, केक टिन, ऑयल प्रूफ पेपर, नींबू का छिलका, चीनी, अंडा, आटा, दूध, नारियल का बूरा। मिक्सर में चीनी, मक्खन, नींबू का छिलका डालकर फेंट लें। अब एक कटोरे में अंडा, नारियल का बूरा, दूध, आटा डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें, ताकि वह मुलायम हो जाए। केक टीन में ऑयल लगाएं और फिर ऑयल प्रूफ पेपर डाल दें। इसमें मिश्रण को डालें।

ओवन में लगभग 35-40 मिनट तक बेक करें। बीच-बीच में देखती रहें कि केक स्पंजी हुआ है या नहीं। स्पंजी हो जाए तो समझ लें कि केक बन गया है। दो चम्मच शहद को थोड़े से गर्म पानी में मिलाएं। अब केक को ओवन से बाहर निकाल कर पहले थोड़ा शहद डालें। फिर शहद वाला पानी डालकर सोखने के लिए छोड़े दें। जब केक ठंडा हो जाए तो फिर से ब्रश से शहद लगा दें। नारियल का बूरा या जेम्स भी ऊपर से डाल सकते हैं। केक को ठंडा-ठंडा खाने (Father's Day 2020 in hindi) का मजा लें।

फादर्स डे पर अपने पापा को कुछ यूं स्पेशल फील कराएं, करें ऐसे सेलिब्रेट

फादर्स डे : पापा पर जाहिर करें अपना प्यार, देकर ये खास सरप्राइज गिफ्ट

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source