
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : June 4, 2025 11:58 PM IST
Daughter Parenting Tips: एक पिता के जीवन बेटियों के होने से उनकी खुशियां दोगुनी हो जाती है। यूं ही नहीं कहते हैं की बेटियां पापा की परी होती हैं। यदि आप भी एक परी के पिता हैं, तो आपको अपनी बेटी को अच्छा फ्यूचर देने और उसकी अच्छी परवरिश करने के लिए कुछ पेरेंटिंग टिप्स के बारे में पता होना चाहिए। आपको बता दें, एक अच्छी पेंटिंग टिप्स आपकी बेटी का जीवन संवार सकती है। इसलिए यदि आप भी अपनी बेटी का जीवन खुशियों से भरना चाहते हैं, तो आज इस लेख के माध्यम से हम आपको कुछ ऐसी पेरेंटिंग टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके और आपकी बेटी के लिए मददगार साबित हो सकती हैं।
आप चाहें अपने ऑफिस या काम में कितने ही बिजी क्यों ना हो। लेकिन शाम में अपनी बेटी से उसका दिन कैसा रहा के बारे में ज़रूर पूछें। साथ ही उसके जवाब को भी धैर्यपूर्वक सुनें। इस तरह की छोटी छोटी आदतों से आप उसके भविष्य की एक मजबूत नींव तैयार कर सकते हैं।
पिता अक्सर बचपन में पूछे गए अपनी बेटियों के सवालों से असहज हो जाते हैं। और उनके प्रश्नो का जवाब देने की बजाए सीधे इग्नोर कर देते हैं। जबकि आपको अपनी बेटी के सवालों को इग्नोर करने के बजाए प्यार से उनका जवाब देना चाहिए। आपकी बेटी आपसे कितने ही असहज करने वाले प्रश्न करे, लेकिन उसे डांटे नहीं।
अपनी बेटी के पिता होने के साथ उसके दोस्त भी बने। ताकि आपकी बेटी आपसे अपनी सारी बातें शेयर करें। इससे आपका और आपकी बेटी का बॉन्ड और मजबूत होता जाएगा। साथ ही यदि आप उसके साथ दोस्ताना व्यवहार करते हैं, तो वह आपसे अपनी बातें नहीं कभी नहीं छुपाएगी।
अपनी बेटी के साथ शाम में पार्क जाएं। उसके साथ उसकी पसंद का कोई गेम खेलें। साथ में उसके साथ उसकी कोई फेवरेट चीज खाएं। कोई कार्टून देखें। इससे आप अपनी बेटी को पूरा टेंशन दे पाएंगे। अपनी बेटी को ज्यादा बेहतर तरीके से समझ पाएंगे।
जब आप अपनी बेटी के साथ हों। तो फोन का इस्तेमाल बिल्कुल ना करें। ना उसे फोन दें ना ही उसके सामने फोन को प्रयोग में लाएं। उसके साथ वक्त बिताने का एक समय निश्चित करें। आपको देखकर उसे भी भविष्य में फोन को कम यूज करने की अच्छी आदत बनेगी।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।