फरहान अख्तर के तलाक के कारण बच्चों पर पड़ा बुरा असर,अभिनेता ने कहा गलती पर पछता रहा हूं

Effects of divorce on kids: माता-पिता के तलाक और अलगाव जैसी स्थितियों में बच्चों को बहुत मुश्किलें होती हैं। इससे बच्चों को इमोशनल और साइकोलॉजिकल स्तर पर तकलीफ पहुंच सकती है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 22, 2024 4:33 PM IST

Farhan Akhtar On His Divorce: बॉलीवुड एक्टर और फिल्ममेकर फरहान अख्तर 2 बेटियों के पिता हैं। अब उनकी बेटियां बड़ी हो गयी हैं और अपनी पढ़ाई में बिजी हैं। फरहान अख्तर और उनकी पहली पत्नी अधुना भबानी (Farhaan Akhtar and Adhuna divorce) ने तकरीबन 8 साल पहले तलाक ले लिया था। तब उनकी बेटियां काफी छोटी थीं और माता-पिता के तलाक की वजह से बच्चियों की देखभाल और परवरिश में भी दिक्कतें आयीं। अब फरहान अख्तर ने कहा है कि उनके इस फैसले की वजह से उनकी बच्चियों पर अच्छा असर नहीं पड़ा।

बता दें कि हेयर स्टाइलिस्ट अधुना  बभानी और फरहान ने शादी के तकरीबन 17 साल बाद तलाक लिया था। वहीं, फरहान ने बाद में अभिनेत्री शिबानी दांडेकर से दूसरी शादी (Shibani Dandekar and Farhan Akhtar marriage) कर ली। एक पॉडकास्ट में अपने परिवार, शादी और बच्चों पर फरहान ने खुलकर बातें की। फरहान ने कहा कि, अधुना से तलाक होने के बाद बच्चों परजो कुछ भी गुजरी उसके लिए वे खुद को दोषी मानते हैं।

फरहान को भी बचपन में देखनी पड़ी थी मां-बाप की टूटी शादी

बता दें कि, फरहान अख्तर के पिता जावेद अख्तर और मां हनी ईरानी (Honey Irani) का भी बहुत पहले तलाक हो गया था। हनी और जावेद के अलग होने की वजह से फरहान पिता जावेद अख्तर से काफी नाराज थे। फरहान ने कहा मैंने बचपन में जो कुछ भी देखा था और महसूस किया था उसके आधार पर कह सकता हूं कि मेरे बच्चों के लिए अपने मां-बाप को अलग होते देखनाआसान नहीं रहा होगा। क्योंकि, जिस रिलेशनशिप को वे दुनिया में सबसे अच्छा मानते थे वह टूट गया और उन्हें इससे दुख भी पहुंचा होगा।

खुद को जिम्मेदार मानते हैं फरहान

अभिनेता ने कहा कि, हमारे सेपरेशन से बच्चों का कुछ लेना-देना नहीं था। लेकिन, अलग होने के बाद बच्चों को दुख, गुस्से, उदासी और नाराजगी जरूर महसूस हुई होगी। फरहान ने कहा कि मैं खुद को जिम्मेदार मानता हूं कि बच्चों को इमोशनल डैमेज से गुजरना पड़ा और मैं उसकी एक वजह था।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source