
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Updated : December 16, 2024 5:31 PM IST
Bomb threat news in Delhi: आपने भी दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी भरे मेल के बारे में जरूर सुना होगा, यह खबर आग की तरह इंटरनेट पर वायरल हो रही है। यह खबर जितनी तेजी से वायरल हो रही है, उतनी ही डराने वाली भी है। बच्चे व पेरेंट्स इस खबर को लेकर काफी डरे हुए हैं और कई पेरेंट्स से अपने बच्चों का स्कूल ही जाना बंद कर दिया है और वे सरकार से सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। वहीं स्कूलों ने भी पेरेंट्स को संदेश दिया और बच्चों को घर पर ही रखने की सलाह दी है, ताकि स्कूल शुरू करने से पहले सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। स्कूलों में दी गई धमकी से पेरेंट्स और बच्चे काफी चिंता में हैं और इसका सीधा असर बच्चों के के मानसिक स्वास्थ्य व उनकी स्टडी पर पड़ रहा है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी इस पर अपनी अपनी-अपनी राय दे रहे हैं। दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल में कंसल्टेंट व साइकाइट्री डॉक्टर सजीला मैनी ने Thehealthsite.com के साथ इस मुद्दे पर अपनी राय प्रकट की जिसके बारे में हम आगे जानते हैं।
डॉक्टर सजीला ने बताया कि जो स्कूलों में बम की धमकी के मेल आए हैं, ये आमतौर पर डर फैलाने के लिए किए गए हैं। आगे उन्होंने बताया कि जब भी बम की धमकी दी जाती है, वो मॉल व एयरलाइन्स जैसी जगहों के लिए दी जाती है, ताकि लोग डरें। स्कूलों में बम की धमकी आमतौर पर बच्चों और पेरेंट्स को डराने के ली ही दी गई है।
डॉक्टर सजीला के अनुसार स्कूल में बम की धमकी बच्चों और पेरेंट्स के बीच पैनिक फैलाने के लिए ही दी गई है। क्योंकि स्कूल ऐसी जगह है जहां बच्चे और उनके साथ पेरेंट्स भी असुरक्षित महसूस करेंगे। डॉक्टर सजीला ने बताया कि इंटरनेशनल स्कूल में बम की धमकी देना ज्यादा इंपैक्टफुल रहेगा और इसलिए ये धमकी इंटरनेशनल स्कूलों में दी गई।
डॉक्टर सजीला ने बताया कि यह बम की धमकी सिर्फ डर और पैनिक फैलाने के लिए ही दी गई थी और आप खुद भी देख सकते हैं कि सिर्फ धमकी ही दी गई थी और उसके बाद कुछ निकला नहीं। क्योंकि उनकी धमकी देने का उद्देश्य सिर्फ लोगों को डराना और पैनिक करना ही था और इसलिए लोगों को इस खास बात का ध्यान रखना चाहिए। ऐसी-ऐसी खबरों से डरना नहीं चाहिए और न ही पैनिक होना चाहिए।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।