Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
कई बच्चों के बचपन से ही टेढ़े-मेढ़े दांत होते हैं या उनके दांत ज्यादा ही बाहर निकले होते हैं। इस समस्या से निपटने के लिए डेंटल ब्रेसेज एक बेहतर विकल्प है। ऐसे पेरेंट्स जिनके बच्चे को ब्रेसेज लगे हैं उन्हें अपने बच्चे की ज्यादा देखभाल करनी चाहिए, खासकर शुरूआती दिनों में। उन्हें बच्चे की डायट को लेकर अधिक सतर्क रहना चाहिए। मुंबई स्थित स्माइल केयर एक्सपर्ट डेंटल सेंटर के डॉक्टर वैशाली कराड आपको बता रहे हैं कि आपको किन-किन डायट टिप्स का ध्यान रखना चाहिए।
ब्रेसेज के बाद बच्चों के लिए डायट टिप्स
इस दौरान बच्चों को नरम चीजें खानी चाहिए। आप अपने बच्चे को दलिया, दूध, सूप, चावल, दाल, इडली, सब्जी, दही, केले, फ्रूट जूस, मिल्क शेक, जेली, कस्टर्ड आदि दे सकते हैं। कुल मिलाकर बात यह है कि ब्रेसेज पर खाने की चीजों से दबाव नहीं बनना चाहिए। इस दौरान कई बच्चों को चबाने में मुश्किल हो सकती है। हालांकि यह लक्षण कुछ दिनों के बाद कम हो जाते हैं।
इसके एक हफ्ते बाद बच्चा पहले जैसे नॉर्मल डायट लेना शुरू कर सकता है। हालांकि ओर्थोडोंटिक ट्रीटमेंट के दौरान सख्त और चिपचिपे खाद्य पदार्थों से बचना जरूरी है। यानि आपको इस दौरान भूलकर भी चुइंग गम, चिक्की, टोस्ट, स्वीट्स और आइसक्रीम जैसी चीजों से बचना चाहिए।
इन बातों का रखें ध्यान
Read this in English
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock